लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को प्रभावी ढंग से काबू किया जा रहा है, संक्रमण दर चौथे दिन भी आठ प्रतिशत के कम: सरकार

By भाषा | Updated: October 19, 2020 16:32 IST

देश में अब तक 9.5 करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना वायरस जांच की जा चुकी है

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना संक्रमण की दर 7.94 प्रतिशतसंक्रमण की दैनिक औसत दर 6.13 प्रतिशत पृथक केन्द्रों और अस्पतालों में समय पर और प्रभावी इलाज मिल रहा

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दर चौथे दिन भी आठ प्रतिशत से नीचे रही, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संक्रमण फैलने की दर को प्रभावी ढंग से काबू में किया जा रहा है। 

संक्रमण की दर 7.94 प्रतिशतमंत्रालय ने कहा कि देशभर में व्यापक जांच के चलते ऐसा हो पाया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में संक्रमण की दर 7.94 प्रतिशत है और इसमें लगातार गिरावट हो रही है। 

बयान में कहा गया है, ''सबूत से यह उजागर हुआ है कि व्यापक स्तर पर जांच किये जाने से संक्रमण की दर कम हो रही है। संचयी संक्रमण दर नीचे आने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे प्रभावी ढंग से काबू किया जा रहा है।'' 

मृत्युदर भी हो रही है कम मंत्रालय ने कहा, ''सभी जगह ज्यादा जांचें किये जाने से संक्रमण के मामलों का जल्द पता लगाने में में मदद मिल रही है। इससे गंभीर रूप से संक्रमित लोगों का पता लगाकर उन्हें घरों, पृथक केन्द्रों और अस्पतालों में समय पर और प्रभावी इलाज मिल रहा है। इस तरह मृत्युदर भी कम हो रही है।'' 

बयान के अनुसार अब तक 9.5 करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना वायरस जांच की जा चुकी है। अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक संक्रमण की दैनिक औसत दर 6.13 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, ''यह केन्द्र सरकार की जांच कराने, संक्रमितों का पता लगाने, इलाज कराने और कारगर तकनीकी रणनीति का परिणाम है, जिसका राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावी ढंग से अनुसरण कर रहे हैं।'' 

कोविड-19 रोगियों की संख्या भी तेजी से कममंत्रालय के बयान के अनुसार देश में इलाज करा रहे कोविड-19 रोगियों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन रोगियों की संख्या आठ लाख से कम रही। 

मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश में अब भी 7,72,055 लोगों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 10.23 प्रतिशत हैं। 

मंत्रालय ने का कि ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 66,63,608 हो गई है। बयान में कहा गया है कि कल 66,399 लोग संक्रमण से उबरे और 55,722 और लोग संक्रमित पाए गए। देश में संक्रमण से उबरने की दर 88.26 प्रतिशत है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार