लाइव न्यूज़ :

COVID emergency symptoms: कोरोना के ये 5 लक्षण दिखने पर हर हाल में अस्पताल जाएं, जानलेवा साबित हो सकते हैं ये लक्षण

By उस्मान | Updated: May 17, 2021 15:15 IST

कोरोना के इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगाअधिकतर मरीजों में देखे गए हैं ये लक्षणतुरंत अस्पताल जाएं और डॉक्टर से सलाह लें

देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई मामलों में, यह देखा गया है कि लक्षण कुछ ही समय में हल्के से गंभीर की ओर बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के लक्षणों की पहचान करने में जरा सी भी लापरवाही गंभीर जटिलताएं, अस्पताल में भर्ती होने और यहां तक कि मौत का कारण भी बन सकती है।

हालांकि कोरोना के लक्षण दिखने लगते हैं लेकिन कुछ ऐसे लक्षण भी हैं जो अचानक आते हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हम आपको ऐसे कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। 

सीने में दर्द होनाकोरोना वायरस ऊपरी श्वसन प्रणाली का संक्रमण है जो आपके फेफड़ों और कुछ मामलों में दिल पर भी हमला करता है। इससे कई मामलों में सीने में दर्द या फेफड़ों में जलन हो सकती है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, आपकी छाती में लगातार दर्द या दबाव का मतलब फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हो सकता है और ऐसे में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल की जरूरत हो आसक्ति है।

सीने में दर्द कितना आम हैअध्ययनों से पता चलता है कि कोरोना वायरस से पीड़ित होने पर लगभग 18 प्रतिशत लोगों को सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ के साथ-साथ बेचैनी का अनुभव होता है। यह मामूली बीमारी की तुलना में गंभीर होता है। कोरोना से मरने वाले लगभग एक तिहाई लोगों ने जीवित रहने वालों की तुलना में सीने में दर्द की शिकायत की।

सीने में दर्द का कारणचिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के दौरान सीने में दर्द दिल की चोट या फेफड़ों में सूजन के कारण हो सकता है। कुछ मामलों में, SARS-CoV-2 एंजियोटेंसिन-कनवर्टिंग एंजाइम 2 (ACE2) नामक एक रिसेप्टर के माध्यम से आपकी कोशिकाओं में प्रवेश कर सकता है और आपकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और सूजन पैदा कर सकता है।

ये रिसेप्टर्स आपके दिल और फेफड़ों सहित आपके शरीर के कई हिस्सों में पाए जाते हैं। एक अन्य कारण साइटोकिन्स नामक अणुओं की रिहाई हो सकती है, जो हृदय कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। इस घटना को साइटोकाइन स्टॉर्म सिंड्रोम कहा जाता है। यह हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे हृदय संबंधी जटिलताएं होती हैं। 

गले और सीने में दर्द का कारणगले और छाती में जलन भी कोरोना का संकेत देती है। गले में दर्द और एसिड रिफ्लक्स जैसे लक्षण पाचन संबंधी समस्याओं से जुड़े होते हैं, जो कोरोना के लगभग 61 प्रतिशत मामलों में देखा गया है। दस्त, मतली, उल्टी, पेट में दर्द, एसिड रिफ्लक्स, गले में दर्द और कब्ज पेट से संबंधित समस्याओं के कुछ सामान्य लक्षण हैं जो अधिकांश लोगों द्वारा अनुभव किए जाते हैं।

कोरोना के अन्य गंभीर लक्षणसीने में दर्द के अलावा, यदि आपको निम्न में से कोई भी लक्षण दिखाई देता है, तो आपको आपातकालीन चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

- सांस लेने में तकलीफ़

- जागने में असमर्थता

- होंठ, नाखून और त्वचा जो हल्के भूरे या नीले रंग की होती है

- लगातार सीने में दर्द या दबाव

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार