Covid-19 effects: सर्वे में खुलासा, कोविड-19 की वजह से अधिक दबाव महसूस कर रही हैं 50 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं

By भाषा | Published: September 10, 2020 03:27 PM2020-09-10T15:27:58+5:302020-09-10T15:27:58+5:30

कोरोना के प्रभाव : सर्वे में सामने आया है कि कोरोना की वजह वर्क फ्रॉम होम की वजह से महिलाओं में परेशानी बढ़ रही है

Covid-19 effects: India's working women feeling increased stress due to COVID-19 | Covid-19 effects: सर्वे में खुलासा, कोविड-19 की वजह से अधिक दबाव महसूस कर रही हैं 50 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं

कोरोना वायरस के प्रभाव

Highlights2,254 कामकाजी महिलाओं पर हुआ सर्वेबच्चों की देखभाल को लेकर बड़ी चुनौतियांवर्क फ्रॉम होम से दिक्कतें बढ़ी महिलाओं की दिक्कतें

भारत की करीब 50 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं कोविड-19 महामारी की वजह से अधिक दबाव महसूस कर रही हैं। ऑनलाइन पेशेवर नेटवर्क लिंक्डइन के एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है। सर्वे में कहा गया है कि इस महामारी की वजह से देश की कामकाजी महिलाएं भावनात्मक रूप से प्रभावित हो रही हैं। 
सर्वे में शामिल 47 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि महामारी की वह से वे अधिक दबाव या बेचैनी महसूस कर रही हैं। वहीं पुरुषों की बात जाए, तो उनके लिए यह आंकड़ा कुछ कम है। 3

2,254 कामकाजी महिलाओं पर हुआ सर्वे
8 प्रतिशत कामकाजी पुरुषों ने कहा कि महामारी की वजह से उनपर दबाव बढ़ा है। लिंक्डइन ने लिंक्डइन श्रमबल विश्वास सूचकांक का दसवां संस्करण जारी किया। यह सर्वे भारतीय श्रमबल के भरोसे को दर्शाता है। 

यह सर्वे 27 जुलाई से 23 अगस्त के बीच 2,254 पेशेवरों में किया गया। इसमें देश की कामकाजी मांओं और कामकाजी महिलाओं पर महामारी के प्रभाव का आकलन किया गया है। 

बच्चों की देखभाल को लेकर बड़ी चुनौतियां
इसके अलावा सर्वे में ‘फ्रीलांसर’ यानी स्वतंत्र रूप से काम करने वाले लोगों के व्यक्तिगत वित्त और करियर को लेकर संभावनाओं का भी आकलन किया गया है। सर्वे कहता है कि महामारी की वजह से बच्चों की देखभाल को लेकर भी चुनौतियां सामने आई हैं। 

Tired all the time? It could be because of infections and inflammatory diseases - The Economic Times

वर्क फ्रॉम होम से दिक्कतें बढ़ी 
सर्वे में कहा गया है कि देश का कुल भरोसा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसमें कहा गया है कि घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम की वजह से कामकाजी मांओं की दिक्कतें बढ़ी है। अभी तीन में से एक महिला (31 प्रतिशत) पूरे समय बच्चों की देखभाल कर रही है। वहीं सिर्फ पांच में से एक यानी 17 प्रतिशत पुरुष ही पूरे समय बच्चों की देखभाल रहे हैं। 

सर्वे में कहा गया है कि पांच में से दो यानी 44 प्रतिशत महिलाओं को अपने बच्चों की देखभाल के लिए कार्य के घंटों से आगे भी काम करना पड़ रहा है। वहीं 25 प्रतिशत पुरुषों को ऐसा करना पड़ रहा है। 

20 % महिलाएं परिवार के सदस्यों पर निर्भर 
सर्वे के अनुसार, पांच में से सिर्फ एक यानी 20 प्रतिशत महिलाएं ही अपने बच्चों की देखभाल के लिए परिवार के सदस्यों या मित्रों पर निर्भर हैं। वहीं पुरुषों के मामले में यह आंकड़ा 32 प्रतिशत का है। करीब 46 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्हें देर तक काम करने की जरूरत पड़ रही है। वहीं 42 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि बच्चों के घर पर होने की वजह से वे काम पर ध्यान नहीं दे पातीं। 

फ्रीलांसर के रूप में काम करने वाले लोगों में से 25 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें आमदनी में बढ़ोतरी की उम्मीद है। 27 प्रतिशत ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत बचत बढ़ने की उम्मीद है। 31 प्रतिशत ने कहा कि अगले छह माह के दौरान उन्हें अपने निवेश में वृद्धि की उम्मीद है।

Web Title: Covid-19 effects: India's working women feeling increased stress due to COVID-19

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे