Covid-19 diet tips: कोरोना संकट में जरूर खायें ये सस्ता फल, खून की कमी होगी दूर, शरीर बनेगा मजबूत

By उस्मान | Published: October 12, 2020 01:41 PM2020-10-12T13:41:01+5:302020-10-12T13:41:01+5:30

कोरोना वायरस डाइट टिप्स : कोरोना काल में आपको इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए

Covid-19 diet tips: include Phalsa in your diet to bosst immunity system and fight covid-19, anemia, diabetes, cancer | Covid-19 diet tips: कोरोना संकट में जरूर खायें ये सस्ता फल, खून की कमी होगी दूर, शरीर बनेगा मजबूत

कोरोना वायरस का इलाज

Highlightsइम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर वायरस से लड़ा जा सकता है इस चीज में भरपूर मात्रा में होते हैं विटामिन सी और खनिज तत्वयह फल आयरन से भरपूर होता है

कोरोना काल में सेहत को दुरुस्त रखना बहुत जरूरी है क्योंकि यह वायरस कमजोर और बीमार लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है उन्हें इस वायरस से लड़ने में मुश्किल होती है। यही वजह है कि तमाम वैज्ञानिक ऐसे चीजों के सेवन की सलाह दे रही हैं जो इम्यून पावर बढ़ाने का काम करती हैं। 

इम्यून पावर बढ़ाने वाली चीजों में एक फालसा भी है। लाल-काले रंग का यह छोटा फल आपको कहीं भी मिल सकता है। माना जाता है कि फालसा पित्त की समस्याओं को दूर करने में बेहद सहायक होता है। 

इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को सुचारू बनाने में भी मददगार है, जो कोरोना संकट में बहुत जरूरी है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी और खनिज तत्व ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल रखने में उपयोगी होते हैं। इसके अलावा यह शारीरिक कमजोरी को दूर कर कई हेल्थ समस्याओं में फायदेमंद है।  

कोरोना के साथ गर्मियों का मौसम भी जारी है। इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना बेहद आवश्यक है क्योंकि गर्मियों में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बीमारियों से बचने और सेहतमंद रहने के लिए लोग अक्सर मौसमी फलों का सहारा लेते हैं। ऐसे में शरीर को नेचुरल कूल रखने के लिए फालसा फल बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं रोजाना इस फल को खाने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। 

खून की कमी से बचाने में सहायक
अगर आप एनीमिया के रोगी हैं, तो ऐसे में फालसे का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया के इलाज में मदद मिलती है। यह फल आयरन से भरपूर होता है।

जोड़ों के दर्द से मिलती है राहत
यह आपके जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने बेहद फायदेमंद है। यह दर्द ही आगे चलकर गठिया रोग की समस्या उत्पन्न करता है। इसके सेवन से गठिया के रोग से निजात पाने में मदद मिलती है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक
फालसा मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन ए और सी से भरपूर होता है जो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। इसके नियमित सेवन से आपकी मसल्स मजबूत बनती हैं।

पेट दर्द व दस्त में राहत
पेट दर्द और दस्त की परेशानी होने पर अगर आप फालसे का सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट दर्द और दस्त को रोकने में मदद करता है। पेट दर्द के लिए आप भुनी हुई अजवायन के साथ फालसा का रस डालकर पीएं इससे आपके पेट का दर्द छू मंतर हो जाएगा।

सांस की समस्याओं में फायदेमंद

फालसा आपके सांस की समस्या और कफदोष को ठीक करने में भी मददगार होता है। इसके रस के नियमित सेवन से श्वसन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप फालसे के रस को नींबू और अदरक का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।

इस बात का रखें ध्यान

इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए आपको खाने-पीने के आलावा रोजाना एक्सरसाइज करनी जरूरी है। इसके अलावा आपको हेल्दी लाइफस्टाइल भी अपनाना चाहिए।

Web Title: Covid-19 diet tips: include Phalsa in your diet to bosst immunity system and fight covid-19, anemia, diabetes, cancer

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे