लाइव न्यूज़ :

Covid-19: भारत में कोरोना ने बढ़ाई चिंता; 24 घंटे में आए 12 हजार नए मामले, 42 मरीजों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: April 22, 2023 12:08 IST

मंत्रालय ने सुबह 8 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आंकड़ों को दर्शाया है। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 42 और मौतों के साथ 5,31,300 हो गई है, जिसमें 10 केरल द्वारा शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना के बढ़ते मामले ने बढ़ाई चिंता शनिवार को ताजा आंकड़ों के अनुसार, 12 हजार नए मामले आए हैंसंक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 67,556 हो गई है।

Covid-19: भारत में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में 24 घंटे के समय अंतराल में आए ताजा कोरोना मामलों की जानकारी दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को 12, 193 नए कोविड के मामले देश में दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 67,556 हो गई है। 

मंत्रालय ने सुबह 8 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आंकड़ों को दर्शाया है। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 42 और मौतों के साथ 5,31,300 हो गई है, जिसमें 10 केरल द्वारा शामिल हैं। कोविड मामलों की संख्या 4,48,81,877 दर्ज की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामलों की कुल संख्या कुल केसलोड का केवल 0.15% है, जबकि राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.66% है।

वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,83,021 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18% है। इसके अलावा, वेबसाइट की रिपोर्ट है कि पूरे देश में व्यक्तियों को कोविड-रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी गई है।

देश के अन्य-अन्य राज्यों में लगातार कोरोना संक्रमण के नए मामले देखने को मिल रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है और सार्वजनिक स्थलों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में 1,758 नए केस आए और 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1,374 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 993 नए मामले मिले हैं और1197 लोग ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में राज्य में 5,970 मामले एक्टिव हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम