लाइव न्यूज़ :

COVID vaccine: घर के सबसे नजदीक कौन सा वैक्सीन सेंटर है, WhatsApp पर एक मिनट में ऐसे जानें

By उस्मान | Updated: May 2, 2021 18:47 IST

अब आपको टीका लगवाने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं

Open in App
ठळक मुद्देअब आपको टीका लगवाने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं दो मिनट में जानें नजदीकी वैक्सीन सेंटर1 मई से कई राज्यों में शुरू हो गया है टीकाकरण

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के तीसरे चरण के बीच व्हाट्सएप प्रमुख विल कैथार्ट ने भारतीयों के समर्थन में ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ ऐप पर चैटबॉट के रूप में हेल्पलाइन चलाने के लिए साझेदारी की है। उनमें से एक MyGov Corona Helpdesk chatbot है। इसके जरिये आपको टीकाकरण केंद्र खोजने में मदद मिल सकती है।

कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट का उपयोग करने के लिए, एक उपयोगकर्ता को नंबर +919013151515 को सेव करना होगा और फिर 'नमस्ते' लिखकर चैट करना शुरू करना होगा। 

थोड़ी देर इंतजार करना होगा और फिर उपयोगकर्ता को ऑटोमेटेड रेस्पोंस मिलेगा और यह उपयोगकर्ताओं को उनका पिन कोड सेंड करने करने के लिए कहेगा। उपयोगकर्ता को छह अंकों के कोड दर्ज करने के बाद में सेंड करने के लिए कहेगा। बटन दबाने के बाद चैटबॉट आपके आपको टीकाकरण केंद्रों की एक सूची भेजेगा।

एक वैकल्पिक तरीका यह भी है कि उपयोगकर्ता wa.me/919013151515 पर भी जा सकते हैं जो उन्हें सीधे चैटबॉट पर ले जाएगा।

भारत में 24 घंटे में कोरोना से सबसे अधिक 3689 लोगों की मौत भारत में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 3689 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह इसकी जानकारी दी गई। देश में एक दिन में कोरोना से हुई ये सबसे अधिक मौतें हैं। वहीं इसी अवधि में तीन लाख 92 हजार 488 नए मामले भी सामने आए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में ही शनिवार को 412 लोगों ने दम तोड़ दिया। ये एक दिन में दिल्ली में कोरोना से सबसे ज्यादा हुई मौत है। वहीं राजधानी में संक्रमण के 25,219 नए मामले भी सामने आए। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में में अभी संक्रमण दर 31.61 फीसदी है।

इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और गिरकर 81.77 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,59,92,271 हो गई है जबकि इससे मृत्यु दर भी घटकर 1.10 प्रतिशत हो गई है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक एक मई तक 29,01,42,339 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,04,954 नमूनों की शनिवार को जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार