लाइव न्यूज़ :

Covid-19: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 69 लाख पार, इन 5 तरीकों से लगेगा कोविड-19 पर 'फुल स्टॉप'

By उस्मान | Updated: October 9, 2020 12:52 IST

कोरोना की रोकथाम के उपाय : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कोरोना की रोकथाम के कुछ उपाय बताये हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से मरने वालों की संख्या 1,06,490 हुईअब तक 59,06,069 हुए ठीककोविड-19 से मृत्यु दर 1.54% 

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70,496 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 लाख से अधिक हो गई। वहीं, देश में करीब एक महीने बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम हो गई है, जो कुल मामलों का 12.94 प्रतिशत है। 

कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,06,490 हुईकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के  आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 964 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,06,490 हो गई। 

अब तक 59,06,069 हुए ठीकआंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,06,069 हो गई है। इससे संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की दर बढ़कर 85.52 प्रतिशत पर पहुंच गई है। फिलहाल देश में 8,93,592 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है। 

कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54% कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे। 

अब तक 8,46,34,680 नमूनों की जांचभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में आठ अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,46,34,680 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,68,705 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।  

कोरोना वायरस को रोकने के उपाय

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक माइक रयान ने कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'सभी देशों को सही दृष्टिकोण के साथ हर पहलू पर काम करने की जरूरत है।'  

कोरोना से मौत का आंकड़ा रोकने के लिए इन 6 उपायों पर देना होगा जोर

उन्होंने कहा, 'कोरोना की रोकथाम के लिए सभी को 1) मरीजों के पहचान, 2) टेस्ट, 3) मरीजों की देखभाल, 4) स्वच्छता, 5) मास्क और 6) टीकों जैसी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर इन उपायों पर सबने मिलकर काम नहीं किया तो परिणाम बहुत बुरे होंगे।'  

कोरोना से हो सकती है 2 मिलियन लोगों की मौत

उन्होंने कहा, 'यह निश्चित रूप से अकल्पनीय है, लेकिन यह 'असंभव नहीं' है, क्योंकि अगर हम नौ महीनों में 1 मिलियन लोगों की मौत होते हुए देखा है। अगर अगले नौ महीनों में कोई प्रभावी टीका नहीं मिला और एक दिशा में काम करने में असफल हुए, तो कोरोना वायरस से मृत्यु का आंकड़ा 2 मिलियन हो सकता है।

उन्होंने कहा, 'असली सवाल यह है कि क्या हम सामूहिक रूप से इस बात के लिए तैयार हैं कि इस नंबर से बचने के लिए हमें क्या करना है? यदि विश्व के नेता कोरोना के उपायों को बेहतर ढंग से लागू नहीं करते हैं, तो कोविड-19 वैक्सीन के व्यापक रूप से उपलब्ध होने से पहले 2 मिलियन या उससे अधिक लोगों की मौत हो सकती है।'  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)   

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब