लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों का दावा, भारत में कोरोना के हालात बहुत गंभीर नहीं, यूके और अमेरिका जैसे देशों से ज्यादा सुरक्षित

By उस्मान | Updated: May 15, 2021 12:45 IST

बेशक देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अन्य देशों के मुकाबले अभी भी सुरक्षित

Open in App
ठळक मुद्देबेशक देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अन्य देशों के मुकाबले अभी भी सुरक्षितजॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा किए गए विश्लेषण में किया गया दावादेश में कोरोना के मामलों में मामूली कमी

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से तबाही मची हुई है। रोजाना संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा बढ़ता दिख रहा है। डॉक्टर, नर्स और पुलिस सहित सभी लोग देश को मजबूत बनाने के लिए कोरोना से सख्ती से लड़ रहे हैं। कोविड-19 महामारी के इस कठिन समय में सभी को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।

कोरोना मामलों में मामूली गिरावट

पिछले कुछ हफ्तों से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं हालंकि नए मामलों की संख्या में शुक्रवार को मामूली गिरावट देखी गई, जिसमें संक्रमण के 3,62,727 नए सामने आए।

कोरोना से बढ़ी चिंता

जाहिर है कोरोना की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन लागू है, जिससे डर का माहौल बना हुआ है। डर की वजह से कई लोग देश छोड़ने के बारे में भी सोच रहे होंगे। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि आप अभी भी सुरक्षित जगह पर हैं। भारत की स्थिति अभी भी दुनिया के कई अन्य हिस्सों से बेहतर है। 

भारत अभी भी सुरक्षित

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार, भारत अभी भी बेल्जियम, इटली, यूके और अमेरिका जैसे देशों की तुलना में रहने के लिए एक बेहतर जगह है।

अगर हम प्रति 100,000 जनसंख्या पर मौतों की बात करें- बेल्जियम में 214 मौतें हुई हैं, जबकि इटली में 204, यूके में 191 और अमेरिका में 177, भारत के मामले में यह 18.01 है। फ्रांस, स्वीडन, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसे देशों ने प्रति 100,000 जनसंख्या पर मरने वालों की संख्या 102 है।

विश्वविद्यालय ने वर्तमान में दुनिया भर में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित 20 देशों के लिए मृत्यु दर विश्लेषण किया। तालिका प्रति एक लाख पर 100 मौतों की संख्या को दर्शाती है।

अगर हम भारत में पुष्टि किए गए कोरोना मामलों की संख्या पर एक नजर डालें, तो 1.3 बिलियन से अधिक की कुल आबादी वाले घनी आबादी वाले देश के लिए यह संख्या 2,26,62,575 है, जबकि अमेरका पर यह संख्या 3,27,07,750 है।  

सिर्फ तीन राज्यों में बढ़े ज्यादा मामले

राष्ट्रीय स्तर पर, भारत हर दिन कोरोना मामलों की नई चोटियों को देख सकता है। लेकिन, अच्छी खबर यह है कि कोरोना के अधिकतर मामले सिर्फ तीन राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में हैं।

महामारी की दूसरी लहर में बहुत तेज उछाल के बावजूद, भारत में कोविड-19 के लिए मृत्यु दर एक प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। इसका मतलब है कि लगभग 99 प्रतिशत कोविड -19 रोगी ठीक हो रहे हैं और कोरोना के कई प्रकारों के कारण होने वाली खतरनाक बीमारी से बच रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाअमेरिकाइटली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम