लाइव न्यूज़ :

Covid 3rd wave: फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा!, अब इस राज्य में लागू हुआ कड़ा नियम

By उस्मान | Updated: August 14, 2021 15:12 IST

हिमाचल प्रदेश के बाद अब पंजाब सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वालों के लिए टेस्ट करना जरूरी कर दिया है

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में अब एंट्री करना हुआ मुश्किलअब आरटी-पीसीआर रिपोर्ट (निगेटिव) अनिवार्य कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने सोमवार से राज्य में प्रवेश के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट (निगेटिव) अनिवार्य कर दी है। इसका मतलब है कि अब राज्य में वही प्रवेश कर पाएगा, जिसने कोरोना आरटी-पीसीआर जांच कराई है और उसका रिजल्ट निगेटिव है। 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कोविड समीक्षा बैठक के बाद जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जाएगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंह ने हिमाचल प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में सकारात्मकता दर के बारे में चिंता व्यक्त की, जिसने शायद पिछले सप्ताह पंजाब की सकारात्मकता दर को मामूली रूप से 0.2 प्रतिशत तक बढ़ा दिया।

देश में कोविड-19 के के 38,667 नए मामले, 478 और मरीजों की मृत्यु

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 38,667 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,21,56,493 हो गई। वहीं, 478 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,30,732 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार 48वें दिन रोजाना के मामले 50,000 से कम आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,673 (कुल संक्रमितों का 1.21 प्रतिशत) हो गई है जबकि स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 2,446 की बढ़ोत्तरी हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 22,29,798 नमूनों की जांच हुई, इसी के साथ देश में कोरोना वायरस की पहचान के लिए अब तक हुई जांच की संख्या 49,17,00,577 हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,38,088 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीके की 53.61 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियापंजाब में कोरोनाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब