लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों का दावा, बिल्लियों में कोरोना के मामले अधिक, क्या बिल्लियों से इंसान में फैल सकता है कोविड-19 ?

By उस्मान | Updated: September 10, 2020 14:52 IST

वैज्ञानिकों ने कहा है कि बिल्लियों से मनुष्य के संक्रमित होने के अभी तक कोई संकेत नहीं मिले हैं

Open in App
ठळक मुद्देबिल्लियों के रक्त में 'एंटीबॉडी' (रोग प्रतिरक्षी क्षमता) मौजूद थीबिल्लियों में नहीं दिखे कोरोना के लक्षणबिल्लियों से मनुष्य के संक्रमित होने के संकेत नहीं

कोरोना वायरस का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 28,030,286 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 908,053 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच चीन के वुहान में हाल में एक अध्ययन में पाया गया कि शुरुआती अनुमान की तुलना में बिल्लियों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अधिक हैं।

'हुआझोंग कृषि विश्वविद्यालय' के अनुसंधानकर्ताओं ने महामारी के पहले चरण में जनवरी से मार्च 2020 के बीच 102 बिल्लियों के रक्त के नमूनें लिए थे। उन्होंने बिल्लियों के अन्य नमूने भी लिए गए थे। 

'इमर्जिंग माइक्रोब्स एंड इंफेक्शन्स' पत्रिका में यह अध्ययन प्रकाशित किया गया। इसमें पाया गया कि 15 बिल्लियों के रक्त में 'एंटीबॉडी' (रोग प्रतिरक्षी क्षमता) मौजूद थी। 

बिल्लियों में नहीं दिखे कोरोना के लक्षणअध्ययन में पाया गया कि इनमें से किसी भी बिल्ली के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी, किसी में कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था और इनमें से किसी की मौत भी नहीं हुई। 

बिल्लियों से मनुष्य के संक्रमित होने के संकेत नहींअनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि बिल्लियों के अन्य बिल्लियों से संक्रमित होने के संकेत भी मिले हैं। अध्ययन का नेतृत्व कर रहीं मेलिन जिन ने कहा कि बिल्लियों से मनुष्य के संक्रमित होने के अभी तक कोई संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि मानवों की तरह जानवरों, विशेषकर बिल्लियों तथा कुत्तों से भी उचित दूरी रखने के नियम पर विचार किया जा सकता है।  

कोरोना संकट के बीच दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इस वायरस के प्रसार से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य अब सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस मनुष्यों के साथ-साथ कुत्तों और बिल्लियों में भी बताया गया है।

बकरियों में पाया गया संक्रमण

एक अफ्रीकी देश में मनुष्यों के साथ-साथ बकरियों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। इस अफ्रीकी देश का नाम तंजानिया है। तंजानिया में कोरोना का परीक्षण करने के लिए मनुष्यों के साथ अन्य जानवरों और फलों के नमूने एकत्र किए गए थे। इस फल में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 

 

राष्ट्रपति ने किया खंडन

इस बीच तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने बकरी और फलों के नमूनों के निरीक्षण की मांग करते हुए कहा है कि देश में परीक्षण की गई किट गलत हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे देश में विदेशों से कोरोना टेस्ट किट का आदेश दिया गया है। इसमें कुछ गड़बड़ हो सकती है। बकरी और खसखस ​​को कोरोना से कैसे संक्रमित किया जा सकता है?

इस बीच, तंजानिया के राष्ट्रपति मैगुफुली की देश में कोरोना वायरस के मामलों को छिपाने के लिए आलोचना की गई। मैगुफुली ने अपनी सेना को परीक्षण किट का परीक्षण करने का आदेश दिया है।

तंजानिया में, कोरोना परीक्षण के लिए बकरी और पोस्ता फल के नमूने लिए गए। जब इन नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, तो बकरी और खसखस ​​के नमूने कोरोना पॉजिटिव निकले।

बिल्लियों में भी कोरोना

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) की राष्ट्रीय पशुचिकित्सा सेवा प्रयोगशालाओं (एनवीएसएल) ने कहा कि न्यूयॉर्क राज्य में अलग-अलग स्थानों पर दो बिल्लियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

टाइगर भी मिला था पॉजिटिव

इसी न्यूयॉर्क सिटी के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में एक दिलचस्प मामला सामने आया था। यहां रह रही चार साल की मादा टाइगर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। ब्रोंक्स चिड़ियाघर ने इसकी पुष्टि की थी।

कुत्ते में भी पाया गया था कोरोना

हांगकांग में अभी तक इंसानों से पालतू जानवरों में कोरोना फैलने के चार मामले सामने आए हैं जिनमें तीन कुत्ते और एक बिल्ली भी शामिल है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार