Coronavirus prevention: कोरोना से खुद को और परिवार को बचाने के लिए आज ही खरीद लें ये 5 जरूरी चीजें
By उस्मान | Published: August 10, 2020 05:03 PM2020-08-10T17:03:07+5:302020-08-10T17:03:07+5:30
Coronavirus prevention tips: महामारी के इस दौर में हर घर में होनी चाहिए ये चीजें
दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 20 मिलियन पार कर गई है और 8 लाख से ज्यादा लोगों के मृत्यु हो गई है। दुनिया भर के वैज्ञानिक और चिकित्सक संक्रामक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं।
फिलहाल कोरोना से बचने के उपायों में लोगों से दूर रहना, मास्क पहनना और हाथों को धोना आदि शामिल हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको किसी भी कीमत पर खरीद लेना चाहिए। यह चीजें आपकी कोरोना से बचाव में मदद कर सकती हैं।
नो-कांटेक्ट थर्मामीटर (इन्फ्रारेड थर्मामीटर)
भारत में धीरे-धीरे अनलॉक प्रकिया जारी है। लोग अब बाजार जा रहे हैं और शॉपिंग कर रहे हैं। अगर आप बाजार जा रहे हैं तो आपको अब एक इन्फ्रारेड थर्मामीटर नो-कांटेक्ट खरीद लेना चाहिए। इससे आप मिलने वाले लोगों का बुखार चेक कर सकते हैं। इस तरह आपको बुखार से पीड़ित लोगों से दूर रहने में मदद मिल सकती है।
पल्स ऑक्सीमीटर
इस छोटे उपकरण को किसी व्यक्ति की उंगलियों, पैर या कानों पर चिपकाया जा सकता है और यह व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल बता सकता है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि साइलेंट हाइपोक्सिया (रक्त में ऑक्सीजन का बहुत कम स्तर, बिना किसी स्पष्ट संकट के) कोरोना वायरस के चेतावनी लक्षणों में से एक है।
आपको लक्षणों की निगरानी के लिए पल्स ऑक्सीमीटर खरीद लेना चाहिए। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप इसका इस्तेमाल करते समय हिलें नहीं और आपके नाखूनों पर कोई पेंट या मेहंदी न लगाएं।
आटोमेटिक सैनिटाइजर स्प्रे
अपने घर में आने वाले लोगों के साथ न्यूनतम संपर्क सुनिश्चित करने के लिए आप अपने सामने के दरवाजे पर एक आटोमेटिक सैनिटाइजर स्प्रे लगा सकते हैं। इससे आपको बार-बार सैनिटाइजर को छूने की जरूरत नहीं है। यह सुनिश्चित करेगा कि लोगों ने घर के अंदर जाने से पहले अपने हाथों को साफ कर लिया है।
सब्जी और फल कीटाणुनाशक
सफाई, धुलाई और स्वच्छता के युग में यह एक ऐसा गैजेट है जिससे आसानी से फलों और सब्जियों कीटाणुरहित किया जा सकता है। इससे आपको प्रत्येक चीज को हाथ से साफ नहीं करना पड़ेगा। यह कीटाणुओं, जीवाणुओं और विषाणुओं को पूरी तरह से हटा देगा। इसमें आपको पानी से भरना होगा, उसमें फल और सब्जियां मिलानी होंगी और अपना काम करने के लिए कंटेनर में कीटाणुनाशक मशीन के पाइप को डुबो देना होगा।
यूवी लाइट सैनिटाइजिंग बॉक्स
गैजेट और बिजली के उपकरणों को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि आप नियमित रूप से कीटाणुनाशक का छिड़काव नहीं कर सकते हैं। यहीं पर यूवी लाइट सैनिटाइजिंग बॉक्स काम आएगा क्योंकि यह कीटाणुओं को मारने के लिए यूवी-सी लाइट का इस्तेमाल करता है।
आपको बस अपने डिवाइस को बॉक्स के अंदर रखना होगा और उन विशेष बल्बों को छोड़ देना चाहिए जो यूवी-सी लाइट का काम करते हैं। आपको जिस आइटम को साफ करने की आवश्यकता है, उसकी सतह को हल्के से पोंछने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि यह उपकरण चिकनी सतहों पर सबसे अच्छा काम करता है।
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ पार
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा सात लाख के पार पहुंच चुका है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या 5,199,444 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 165,617 हो गया है। इधर में रूस में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 887,536 हो गई है और मरने वालों की संख्या 14,931 हो गई है।
भारत में कोरोना के 22 लाख मामले
भारत में अब रोजाना 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि सक्रिय मामले घट रहे हैं और ठीक होने वाले लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से दोगुनी से अधिक हो चुकी है। भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 2,214,137 तक पहुंच गयी है। अब तक कुल 1,534,278 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि 44,466 मरीजों की मौत हो चुकी है।