लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका में 6, ईरान में 66 की मौत, दुनियाभर में अब तक 3119 मौत, लगभग 1 लाख लोग पीड़ित

By भाषा | Updated: March 3, 2020 10:28 IST

कोरोना वायरस चीन के बाद अब कई देशों में तेजी से फैल रहा है

Open in App

COVID-19 : चीन के खतरनाक कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 3119 लोगों की मौत हो गई है और एक लाख लोग इससे संक्रमित हैं। इनमें से चीन में सबसे ज्यादा 2944 लोगों की मौत हुई है। मौत का यह वायरस तेजी से फैल रहा है और लगभग 60 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। 

अमेरिका में कोरोना वायरस से छह लोगों की मौतअमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर छह हो गई। ये सभी मौत वाशिंगटन राज्य में हुई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि गर्मियों तक कोरोना वायरस का इलाज उपलब्ध हो सकता है। 

अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका में छह में से पांच लोगों की मौत वाशिंगटन राज्य के सबसे घनी आबादी वाले किंग काउंटी और सात लाख से अधिक की आबादी वाले सिएटल शहर में हुई हैं। छठे रोगी की मौत स्नोहोमिश काउंटी में हुई। 

किंग काउंटी में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ''रोगियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।'' पेंस ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि बीमारी का इलाज गर्मियों तक उपलब्ध हो सकता है। 

इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हुईइटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद सोमवार को बढ़कर 52 हो गई और दो हजार से अधिक लोग इस विषाणु के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमित लोगों में से अधिकतर इटली के उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि रविवार से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से तीन एमिलिया रोमाग्ना में हुई है। 

इस बीच रियाद से खबर के मुताबिक सऊदी अरब में भी इस वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। इरान से लौटे एक व्यक्ति को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बहरीन से देश में प्रवेश के बाद जांच में यह व्यक्ति संक्रमित पाया गया। उसे “अस्पताल में पृथक” रखा गया है। 

वहीं डकार से आई खबरों में कहा गया कि सेनेगल में भी नए कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है। सेनेगल के स्वास्थ्य मंत्री दिफू सर ने पत्रकारों को बताया कि फ्रांस से इस पश्चिमी अफ्रीकी देश लौटे एक फ्रांसीसी नागरिक को कोविड-19 पॉजिटिवि पाया गया। वह पिछले महीने फ्रांस गया था। मरीज को राजधानी डकार में पृथक रखा गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम