लाइव न्यूज़ :

Coronavirus : नोएडा के 2 अस्पतालों को बनाया जाएगा आइसोलेशन वार्ड

By उस्मान | Updated: March 19, 2020 15:19 IST

कोरोना की वजह से आने वाले दिनों में हालत बिगड़ने की आशंका है। इसलिए तैयारियां भी जोरों पर हैं

Open in App

भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना की वजह से आने वाले दिनों में हालत बिगड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए मरीजों के इलाज के लिए नोएडा में दो आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यह दो नए आइसोलेशन वार्ड सेक्टर 40 स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और सेक्टर 35 में मित्रा हॉस्पिटल में स्थापित किये जाएंगे।

इस बीच, नोएडा पुलिस ने बुधवार को गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया ताकि लोगों की भीड़ को रोका जा सके। 

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने एक ट्वीट में कहा, 'कोरोना वायरस के खतरे से उत्पन्न होने वाली आपातकालीन स्थिति और सीआरपीसी की धारा 144 का पालन करते हुए, यह घोषणा की गई है कि 5 अप्रैल, 2020 तक गौतमबुद्धनगर जिले में किसी भी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल और व्यापार समारोहों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

मंगलवार को जिले में कोरोना के दो नए मामले दर्ज किए गए जिसमें एक सेक्टर 78 और एक सेक्टर 100 में है। दोनों ने हाल ही में फ्रांस का यात्रा की थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर 78 में हाइड पार्क सोसायटी बंद है और सभी सदस्यों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सोसायटी में लगभग 3,000 निवासी हैं।

कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 8,968 लोगों की मौत हो गई है और 176 देशों के 219,265 लोग संक्रमित हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा मौत चीन में 3,245 और इटली में 2,978 मौत हुई हैं। इसके बाद ईरान में 1,135 और स्पेन में 638 लोगों की जान गई है।

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। यहां अब तक तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें से 15 लोग सही हो चुके हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानॉएडाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम