लाइव न्यूज़ :

कोरोना के दौरान हेल्थ बीमा लेने की मची होड़, कंपनियों की आय में 29 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई

By विशाल कुमार | Updated: November 20, 2021 08:42 IST

 कोरोना महामारी के दौरान हेल्थ बीमा करवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण अप्रैल-जुलाई, 2021 के सात महीने के दौरन बीमा कंपनियों की बीमा आय में 29.81 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देसात महीने में बीमा कंपनियों की आय में 29.81 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.यह पिछले साल हुई बढ़ोतरी 14.3 फीसदी का करीब दोगुना है.अक्टूबर के महीने में कंपनियों की हेल्थ सेक्टर के बीमों से आय 34 फीसदी तक बढ़ गई.

नई दिल्ली: साल 2020 की शुरुआत में कोरोना महामारी आने के बाद हेल्थ बीमा सेक्टर ने पिछले साल तक सबसे अधिक कमाई वाले मोटर बीमा सेक्टर को पीछे छोड़ दिया और पिछले साल के 25.8 फीसदी बाजार हिस्सेदारी को इस साल के वित्त वर्ष के शुरुआती सात महीनों में 33.7 फीसदी तक कर लिया.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान हेल्थ बीमा करवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण अप्रैल-जुलाई, 2021 के सात महीने के दौरान बीमा कंपनियों की बीमा आय में 29.81 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

इसके साथ ही अक्टूबर तक इन सात महीनों में बीमा कंपनियों के हेल्थ सेक्टर का कारोबार 42,571 करोड़ रुपये तक बढ़ गया. यह पिछले साल हुई बढ़ोतरी 14.3 फीसदी का करीब दोगुना है जब यह 32,796 करोड़ तक बढ़ गया था.

बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, अकेले अक्टूबर के महीने में हेल्थ सेक्टर के बीमों से आय 34 फीसदी तक बढ़कर 5,463 करोड़ तक पहुंच गई.

सार्वजनिक क्षेत्र की हेल्थ बीमा करने वाली न्यू इंडिया एश्योरेंस की बीमा आय में पिछले साल की तुलना में इस साल सात महीनों में 52.33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जो कि 5,988 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,176 करोड़ हो गई.

वहीं, अकेले अक्टूबर महीने में कंपनी की बीमा आय में 135 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई जो कि बढ़कर 1327 हो गई.

इसी तरह, इस दौरान बीमे की राशि का दावा करने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल बीमा ने पिछले साल जहां 115 करोड़ रुपये का भुगतान किया था तो वहीं इस वित्त वर्ष के शुरुआती छह महीनों में ही उसे 561 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा.

टॅग्स :Health and Family Welfare ServicesIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम