लाइव न्यूज़ :

Corona virus: किसे और कब कोविड-19 के बूस्टर टीके की जरूरत पड़ेगी, अमेरिका में सलाहकारों की बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2022 21:19 IST

फाइजर और इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी मॉडर्न द्वारा तैयार किए गए बूस्टर टीके अमेरिकियों को महामारी की एक और गंभीर स्थिति में सबसे अद्यतन सुरक्षा का मौका देने का वादा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 संक्रमण के कारण लगभग 500 मौतें हो रही हैं। अमेरिका में अभी भी हर दिन कोरोना वायरस के हजारों नये मामले मिल रहे हैं।खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नए बूस्टर टीके को मंजूरी दे दी है।

वाशिंगटनः अमेरिका में कोरोना वायरस के आमीक्रोन प्रकार के खिलाफ मुकाबले के लिए कोविड-19 का अद्यतन बूस्टर टीका बाजार में उतारने की तैयारी है। सरकार के सलाहकारों ने यह निर्णय लेने के लिए बैठक की कि यह अद्यतन बूस्टर टीका किसे और कब लगाया जाना चाहिए।

फाइजर और इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी मॉडर्न द्वारा तैयार किए गए बूस्टर टीके अमेरिकियों को महामारी की एक और गंभीर स्थिति में सबसे अद्यतन सुरक्षा का मौका देने का वादा करते हैं। अमेरिका में अभी भी हर दिन कोरोनो वायरस के हजारों नये मामले मिल रहे हैं और प्रतिदिन कोविड-19 संक्रमण के कारण लगभग 500 मौतें हो रही हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नए बूस्टर टीके को मंजूरी दे दी है। इन टीकों में आधे गुण मूल टीके के होंगे और इसके आधे गुण कोरोना वायरस के BA.4 और BA.5 ओमाइक्रोन प्रकार के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करेंगे, जो फिलहाल लगभग सभी कोविड-19 संक्रमणों के लिए जिम्मेदार है।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के सलाहकारों ने यह मंथन शुरू कर दिया है कि इन टीकों का सर्वोत्तम उपयोग कैसे किया जाए। सीडीसी के सलाहकारों ने बृहस्पतिवार को इस पर चर्चा की। बाइडन प्रशासन को कोविड-19 बूस्टर को अन्य वार्षिक फ्लू टीकों की तरह नियमित करने की आस है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम