पाचन-डायबिटीज को कंट्रोल कर कसावा का आटा पहुंचाता है शरीर को चमत्कारी फायदा, जानिए इसके फायदे-पोषक तत्व

By आजाद खान | Published: October 13, 2022 05:19 PM2022-10-13T17:19:36+5:302022-10-13T17:23:07+5:30

जानकारों की माने तो डायबटीज के मरीजों के लिए यह आटा काफी लाभदायक है। इससे शरीर को केवल फायदा ही होता है।

controlling digestion diabetes cassava flour provides miraculous benefits body know benefits-nutrients | पाचन-डायबिटीज को कंट्रोल कर कसावा का आटा पहुंचाता है शरीर को चमत्कारी फायदा, जानिए इसके फायदे-पोषक तत्व

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Highlightsडायबटीज के मरीज इसे कंट्रोल में करने के लिए बहुत से उपाय लगाते है। महंगी-महंगी दवाओं से लेकर कीमती ट्रीटमेन्ट भी करवाते है। लेकिन फिर लोग इसे कंट्रोल में नहीं कर पाते है, ऐसे में आप इस लेख को पढ़ सकते है।

Cassava Flour Reduce Diabetes: आज कल डायबटीज एक ऐसी बीमारी बन गई है जो हर किसी में पाई जा रही है। भारत में डायबटीज के मरीज ज्यादा है और दिन पर दिन इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। 

लोग डायबटीज को कंट्रोल या ठीक करने के लिए न जाने कौन से कौन से उपाय करते है, लेकिन फिर भी वे डायबटीज को पूरी तरीके से कंट्रोल नहीं कर पाते है। ऐसे में आइए जानते है एक उपाय के बारे में जिससे आप बहुत ही आसानी से अपने डायबटीज को कंट्रोल कर पाएंगे और सही से इस्तेमाल से आपको अच्छे परिणाम भी मिल सकते है। 

जानकारों की माने तो डायबटीज को संतुलित रखने के लिए आप कसावा का सेवन कर सकते है। इसे आप घर में इस्तेमाल होने वाले आटे की जगह इस्तेमाल कर सकते है, यानी आप इस आटे का रोटी बनाकर खा सकते है। ऐसे करने से आप अपने डायबटीज को कंट्रोल कर पाएंगे। 

कसावा आंटा क्या होता है

बताया जाता है कि कसावा नाम की झाड़ियों के जड़ से कसावा आंटा को पाया जाता है। ये आटे साउथ अमेरिका और मेक्सिको में ज्यादा पाए जाते है क्योंकि कसावा में इसकी झाड़ियां ज्यादा पाई जाती है। वहां के लोग इस आटे को पास्ता, नूडल्स के साथ इसे ड्रिंक्स में भी इस्तेमाल करते है। 

कसावा आटा के गुण

कसावा के आटे में फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यही कारण है कि ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसकी खास बात यह है कि यह आटा ग्लूटन-फ्री होता है जिस कारण आपके शरीर में शुगर पार्टिकल्स नहीं जमते है और आप डायबटीज को अच्छे से कंट्रोल कर पाते है। 

इस आटे से आपका स्ट्रेस कम हो सकता है। दरअसल, फिनोलिक, कैरोटिनॉइड और विटामिन सी जैसे एंटी आक्सीडेंट होते जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में हमारी मदद करते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: controlling digestion diabetes cassava flour provides miraculous benefits body know benefits-nutrients

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे