सावधान! प्रेगनेंसी में हर हाल में इस हरकत से बचें महिलाएं, बच्चे के चेहरे की हो सकती है ऐसी हालत

By उस्मान | Published: February 11, 2019 11:57 AM2019-02-11T11:57:19+5:302019-02-11T11:57:19+5:30

Cleft lip and cleft palate एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिप्स की शेप बिगड़ जाती है। इससे बच्चों को अक्सर खाने और बात करने में समस्या होती है। उनमें कान का संक्रमण, सुनने की कमजोर क्षमता, और दांतो की समस्या भी हो सकती है।

Cleft lip and cleft palate : causes, sign, symptoms, treatment and prevention | सावधान! प्रेगनेंसी में हर हाल में इस हरकत से बचें महिलाएं, बच्चे के चेहरे की हो सकती है ऐसी हालत

फोटो- पिक्साबे

प्रेगनेंसी के दौरान स्मोकिंग या अल्कोहल के सेवन से सिर्फ आपको ही नहीं आपके बच्चे को को भी खतरा हो सकता है। एम्स के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि इस दौरान इन चीजों के सेवन से आपके बच्चे के चेहरा बिगड़ सकता है। इतना ही नहीं इन नशीले चीजों से पोषक तत्वों की कमी के साथ शिशु को (Cleft lip and cleft palate) की समस्या हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिप्स की शेप बिगड़ जाती है। इससे बच्चों को अक्सर खाने और बात करने में समस्या होती है। उनमें कान का संक्रमण, सुनने की कमजोर क्षमता, और दांतो की समस्या भी हो सकती है।

यह अध्ययन भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सेंटर फॉर डेंटल एजुकेशन एंड रिसर्च (CDER) द्वारा साल 2010 में शुरू किया गया था। शोधकर्ताओं ने कहा है कि इस समस्या से जूझ रहे मरीजों को इलाज की तत्काल जरूरत होती है और इसके लिए देखभाल प्रदान की व्यवस्था में सुधार की रणनीति बनाने की जरूरत है। 

Cleft lip and cleft palate क्या है? 
फांक होंठ और फांक तालु ऊपरी होंठ एक जन्म दोष है और यह तब होता है, जब अजन्में बच्चे चेहरे की संरचनायें विकसित हो रही होती हैं और वो पूरी तरह से बंद नहीं होती हैं। इसमें बच्चे का होंठ या तालू कटा हो सकता है या दोनों कटे हो सकते हैं। इस स्थिति है बच्चे के होठों की बनावट बिगड़ जाती है। 

दि होंठ का निर्माण करने वाले ऊतक जन्म से पहले पूरी तरह से नहीं जुड़ते हैं तो कटे होंठ की समस्या आ सकती है। इसकी वजह से ऊपर के होंठ कट जाते हैं। यह छोटा चीरा या बड़ा चीरा हो सकता है जो होंठ से नाक तक जाता है। यह होंठ के एक या दोनों तरफ हो सकता है, या, होंठ के बीच में हो सकता है जो कि बहुत कम देखने को मिलता है।

कटे होंठ वाले बच्चों में कटे तालू भी हो सकते हैं। मुंह की छत को 'तालू' कहते हैं। कटे तालू में, मुंह का तालू बनाने वाले ऊतक ठीक से नहीं जुड़ते हैं। बच्चों के तालू के आगे और पीछे के दोनों भाग कटे हो सकते हैं, या केवल एक भाग कटा हो सकता है।

भारत में हर साल 35 हजार मामले
एक अनुमान के मुताबिक, एशिया में प्रति 1,000 या इससे ज्यादा नवजात में से करीब 1।7 फीसदी के होंठ कटे होते हैं या तालू में विकृति होती है। भारत में इससे जुड़े आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्से में हुए कई अध्ययन बताते हैं कि होंठ कटे होने के कई मामले सामने आते रहे हैं। अनुमान हैं कि भारत में हर साल करीब 35,000 ऐसे नए मामले सामने आते हैं।

Web Title: Cleft lip and cleft palate : causes, sign, symptoms, treatment and prevention

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे