क्या 7 साल तक पेट में रहता है च्यूइंगम....मल के जरिए Chewing Gum नहीं निकल रहा बाहर, एक्सपर्ट्स से जानें सभी सवालों के जवाब

By आजाद खान | Published: August 1, 2023 01:30 PM2023-08-01T13:30:14+5:302023-08-01T13:42:46+5:30

लोगों के बीच एक बात काफी आम है कि च्यूइंगम के निगल जाने से ये हमारे पेट में सात साल तक रहता है। ऐसे में लोगों के इस धारणें पर जानकार क्या कहते हैं, आइए जान लेते हैं।

Chewing Gum stuck stomach present for 7 years know all disadvantages mythes related to it | क्या 7 साल तक पेट में रहता है च्यूइंगम....मल के जरिए Chewing Gum नहीं निकल रहा बाहर, एक्सपर्ट्स से जानें सभी सवालों के जवाब

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Kaugummi.jpg)

Highlightsबच्चे बुजुर्ग सभी काफी चाव से च्यूइंगम को चबाते है। ऐसे में कई लोग इसे गलती से निगल भी जाते है। इस हालत में च्यूइंगम को लेकर क्या कहते हैं जानकार, आइए जान लेते है।

Swallowing Chewing Gum: बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें च्यूइंगम चबाने की आदत है और उसमें से कुछ लोग आदत के कारण उसे चबाते है तो कुछ लोग इसे फैशन और स्टाइल के कारण यूज करते है। च्यूइंगम चबाने के कई लाभ है जैसे वजन कम होना और मूड ठीक होना आदि लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत पर बुरा असर डालता है। 

ऐसे में कई बार ऐसा देखा गया है कि बच्चे जाने अंजाने में च्यूइंगम को खा जाते है और लोग इसे लेकर काफी चिंतित हो जाते है। इस हालत में बच्चों द्वारा च्यूइंगम निगल जाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, आइए जान लेते है। यही नहीं बच्चे और बड़ों द्वारा च्यूइंगम निगल जाने से लेकर जुड़ी हुई गलत धारणों को भी जान लेते है। 

च्यूइंगम निगल जाने पर क्या होता है

जब कभी भी कोई च्यूइंगम निगल जाता है तो इस हालत में ये उनके पेट की लाइनिंग में बनी रहती है और ये आंतों में ब्लॉकेज का कारण बन सकती है। च्यूइंगम का आकार चिपचिपा और खिंचने वाली होती है जिससे काफी देर चबा लेने के बाद भी इसके आकार में कोई बदलाव नहीं होता है। 

च्यूइंगम को बनाने के लिए अघुलनशील जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो हमारे शरीर में जाकर डाइजेस्ट नहीं होता है औऱ ये काफी समय तक आपके पेट में रहता है। ये अपने आप कुछ समय के बाद आपके पेट से मल के जरिए बाहर निकल जाता है। 

च्यूइंगम से जुड़ी गलत धारणाएं, पेट से नहीं निकलने पर क्या करना होगा

लोगों के बीच च्यूइंगम से जुड़ी एक गलत धारणा है कि ये पेट में जाने के बाद वहां सात साल तक रहता है। जानकारों की अगर माने तो लोगों की यह धारणा गलत है और जब कभी कोई गलती से च्यूइंगम को निगल जाता है तो वह कुछ समय बाद अपने आप पेट से मल के जरिए बाहर निकल जाता है। 

च्यूइंगम का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है और वह खराब भी हो सकता है। ऐसे में अगर आपके पेट में च्यूइंगम जम जाता है और वह मल के जरिए नहीं निकल रहा है तो इस हालत में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

Web Title: Chewing Gum stuck stomach present for 7 years know all disadvantages mythes related to it

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे