लाइव न्यूज़ :

काली खांसी को 5 दिन में जड़ से खत्म कर देती हैं शहद-हल्दी जैसी ये 4 चीजें, ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: September 10, 2018 13:44 IST

मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम जैसी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। इसी में से एक काली खांसी भी हैं, जिसे 'कुकर खांसी' भी कहा जाता है। यह एक तीव्र श्वसन बिमारी है जो बैक्टीरिया की वजह से होती है।

Open in App

मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम जैसी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। इसी में से एक काली खांसी भी हैं, जिसे 'कुकर खांसी' भी कहा जाता है। यह एक तीव्र श्वसन बिमारी है जो बैक्टीरिया की वजह से होती है। संक्रमित व्यक्ति को शुरू में नाक बहने, छींक आने, हल्का बुखार रहने और हल्की खांसी होने के जैसी साधारण लक्षण होते हैं। यह समस्या ज्यादातर 5 से 15 साल तक के बच्चों में होती है लेकिन बड़े भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। काली खांसी से प्रभावित व्यक्ति को खांसते समय कफ आता है और सांस लेते समय सांस में से एक पेनी आवाज़ आती है। कभी-कभी तो ये आसानी से ठीक हो जाती है, लेकिन कभी-कभी कई तरह की दवाई खाने के बाद भी खांसी पर कोई असर नहीं होता है। खांसते-खांसते गला और पसलियां भी दर्द करने लगती है। अगर सूखी खांसी हो जाए तो फिर इसके ठीक होने की संभावना कम हो जाती है। हालांकि शहद, हल्दी और काली मिर्च जैसी कुछ चीजों से आप काली खांसी से आराम पा सकते हैं।

1) शहदशहद शरीर के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्रोत माना जाता हैं, क्योकि लगभग 80 महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाये जाते है। शहद में विटामिन बी6, विटामीन सी, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, जिंक, पोटैशियम, फॉसफोरस और मिनरल भी पाए जाते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी अच्छा होता है और शरीर को सभी पोषक तत्व भी मिलते हैं। इससे सूखी खांसी भी ठीक की जा सकती है। एक चम्मच शहद को दिन में 3 बार लेने खांसी से राहत मिलती है।

2) काली मिर्चकाली मिर्च का इस्तेमाल घरों में सब्जियों व पकवानों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें मैंगनीज, जिंक, क्रोमियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन डी, एंटी-ऑक्‍सीडेंट तथा अन्य पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। अगर आप सूखी खांसी से परेशान है तो काली मिर्च को पीसकर इसे घी में भूनें। इसे खाने से खांसी जल्द ही ठीक हो जाती है।

3) हल्दीहल्दी एक बहुत की लाभकारी औषधीय जड़ी बूटियों में से एक है। हल्दी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है। ऐसे में इसे गर्म दूध के साथ लेने से दमा, फेफड़ों में कफ और साइनस जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। हल्दी में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, तांबा, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक पाया जाता है। आधा कप उबले पानी में चुटकी भर हल्दी, पिसी काली मिर्च डालकर चाय की तरह पीएं।

4) नींबूनींबू के छिलके में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं। इसका इस्तेमाल कई रोगों के लिए किया जाता है। नींबू भी खांसी के इलाज में काम आता है। नींबू के रस में शहद मिक्स करके दिन में तीन से चार बार खाएं।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार