लाइव न्यूज़ :

इस बीमारी की वजह से हो गई मनोहर पर्रिकर की अजीब हालत, किसी भी उम्र में हो सकती है, इन 9 लक्षणों से पहचानें

By उस्मान | Updated: January 28, 2019 15:14 IST

अग्नाशय कैंसर (pancreatic cancer) से पीड़ित गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का इलाज चल रहा है। हाल में वो गोवा में एक पुल का उद्घाटन करते दिखे। इस दौरान सीएम के नाक में मेडिकल ट्यूब लगी हुई थी।

Open in App

अग्नाशय कैंसर (pancreatic cancer) से पीड़ित गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का इलाज चल रहा है। हाल में वो गोवा में एक पुल का उद्घाटन करते दिखे। इस दौरान सीएम के नाक में मेडिकल ट्यूब लगी हुई थी। पर्रिकर को पिछले साल फरवरी में इस बीमारी का पता चला था और वो इलाज के लिए कैंसर पहुंच गए थे। वहां से आने के बाद उनका एम्स में उपचार चल रहा है। चलिए जानते हैं कि उन्हें क्या बीमारी हुई है। 

अग्नाशय और अग्नाशय कैंसर pancreatic cancer क्या है?  दिल्ली के मेट्रो कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर एक्सपर्ट आरके चौधरी के अनुसार, इंसान के शरीर में मौजूद अग्नाशय यानी पैनक्रियाज (Pancreas) पाचन तंत्र का एक प्रमुख अंग है। यह अंग खाने को पचाने में मदद करता है। यह खाने को आसानी से पचाने के लिए जिम्‍मेदार हार्मोन और एंजाइम का स्राव करता है। अग्‍नाशय एक 6-10 इंच लंबी ग्रंथि है जो आमाशय के पीछे पेट में पाई जाती है। दुनिया भर में अग्नाशय कैंसर (pancreatic cancer) की संभावना और खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अग्नाशय में कोशिकाएं नियंत्रण से बाहर होने पर गड़बड़ी पैदा होने लगती हैं जिसके चलते इसमें कैंसर वाले ट्यूमर बन जाता है। 

 

अग्नाशय कैंसर pancreatic cancer के लक्षण- पेट और पीठ में दर्द- पीलिया- अचानक वजन कम होना- भूख नहीं लगना- जी मिचलाना और उल्टी आना- पेशाब का रंग बदलना- चिकना या हल्के रंग वाला मल आना- बेवजह पेट फूलना- ब्लड शुगर बढ़ना

अग्नाशय कैंसर pancreatic cancer के कारणअग्नाशय कैंसर के सही कारणों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।  एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह कैंसर तब होता है, जब अग्नाशय में कोशिकाएं अपने डीएनए को नुकसान पहुंचाती हैं। इनके बढ़ने से ट्यूमर बनता है और इसकी कोशिकाएं शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगती हैं। 

अग्नाशय कैंसर pancreatic cancer से बचने के उपायस्मोकिंग से बचें- स्मोकिंग से आपके इस अंग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि डॉक्टर स्मोकिंग और अल्कोहल से बचने की सलाह देते हैं। आपको हर साल में इससे बचना चाहिये। 

स्वस्थ वजन बनाये रखेंकम वजन वाले अपने वजन को स्वस्थ बनाएं और अधिक वजन वाले कम करें। इसके लिए बेहतर डाइट और एक्सरसाइज का सहारा लें। फल, सब्जियां, साबुत अनाज जैसी चीजों से आपको फायद हो सकता है। 

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवाहेल्थ टिप्सकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब