लाइव न्यूज़ :

कंधे, गर्दन से आती है 'कड़क-कड़क' की आवाज? इस दर्दनाक रोग का है संकेत, हल्के में लेना पड़ेगा भारी

By उस्मान | Updated: September 17, 2019 15:19 IST

आमतौर पर शरीर की इन आवाजों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि यह आवाजें कई गंभीर विकारों का संकेत हो सकती हैं।

Open in App

उंगलियों से चटकने की आवाज, हड्डियों से कट-कट की आवाज, पेट से गुड-गुड की आवाज। शरीर के कई हिस्सों से इस तरह की आवाजें आती हैं। आमतौर पर शरीर की इन आवाजों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि यह आवाजें कई गंभीर विकारों का संकेत हो सकती हैं। बेशक शरीर के अंगों से आने वाली आवाजों से आपको उस समय परेशानी न हो लेकिन इन्हें नजरअंदाज करने से धीरे-धीरे आपका शरीर किसी बड़े खतरे में पड़ सकता है। 

कंधे से 'कड़क-कड़क' की आवाजकई बार अंगड़ाई लेते समय या अचानक हाथ ऊपर उठाते समय अगर आपको कंधों से 'कड़क-कड़क' की आवाज आती है, तो आपके सावधान हो जाना चाहिए। इस तरह की आवाज अक्सर कंधे के जोड़ से आती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि लंबे समय तक हाथों को उठाकर काम करने से बर्सा (bursa) में सूजन पैदा हो सकती है। यह रोटेटर कफ टेंडन और शोल्डर ब्लेड टिप के बीच द्रव से भरी थैली है और इसके कारण है ऐसी आवाज आती है।

आमतौर पर यह आवाज अपने आप खत्म हो जाती है। लेकिन अगर आपको इस आवाज के साथ कंधे में दर्द महसूस होता है, तो आपके लिए खतरे की बात है। दर्द होने का यह मतलब हो सकता है कि कंधे सॉकेट के कार्टिलेज में कुछ गड़बड़ है। अगर आपको अक्सर दर्द के साथ इस तरह का आवाज आती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

गर्दन से टक-टक की आवाजगर्दन से आने वाली आवाज का कतई यह मतलब नहीं है कि आपकी उम्र ज्यादा हो गई है। दरअसल गर्दन वाला हिस्सा कई जोड़ों से मिलकर बना है। गर्दन में कई जोड़ होते हैं जिसे फेसेट (facet) जोड़ कहते हैं। हर जोड़ में द्रव भरा है और एक कैप्सूल से घिरा हुआ है। गर्दन को मोड़ने से झिल्ली में खिंचाव होता है और उन जोड़ों में बदलाव होता है।

बुलबुले गिरने पर ध्वनि होती है, हालांकि कुछ लोग सोचते हैं कि बुलबुले बनने पर ध्वनि उत्पन्न होती है। जो भी कारण हो, गर्दन का फटना आमतौर पर हानिकारक नहीं होता है, लेकिन यदि आपको दर्द का अनुभव हो तो डॉक्टर से मिलें। यह नर्व रूट इम्पिंग्मेंट का संकेत हो सकता है, तंत्रिका जड़ का दबाव परिवर्तन जो पूरे अंग में दर्द का कारण बनता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब