तमाम कोशिशों को नाकाम करके बाप बनने का सुख छीन रही है आपकी जेब में रखी ये चीज

By उस्मान | Published: July 23, 2019 05:32 PM2019-07-23T17:32:28+5:302019-07-23T17:32:28+5:30

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में लगभग 15 फीसदी जोड़े फर्टिलिटी की समस्या से पीड़ित हैं। कम से कम एक तिहाई प्रजनन समस्याएं पुरुषों को होती हैं।

causes of infertility in men and women, foods to boost fertility, sperm count, sperm motility, sex drive, sex power, sex time in Hindi | तमाम कोशिशों को नाकाम करके बाप बनने का सुख छीन रही है आपकी जेब में रखी ये चीज

तमाम कोशिशों को नाकाम करके बाप बनने का सुख छीन रही है आपकी जेब में रखी ये चीज

अगर तमाम कोशिश के बावजूद आप पेरेंट्स नहीं बन पा रहे हैं, तो इसका एक बड़ा कारण आपका वाईफाई डिवाइस हो सकता है। जापान के एक शोधकर्ता कुमिको नाकाटा ने पाया कि मोबाइल फोन और होम राउटर जैसे वाईफाई डिवाइस की इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स स्पर्म को डैमेज कर सकती हैं जिससे आपको पेरेंट्स बनने में दिक्कत हो सकती है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में लगभग 15 फीसदी जोड़े फर्टिलिटी की समस्या से पीड़ित हैं। और कम से कम एक तिहाई प्रजनन समस्याएं पुरुषों को होती हैं। बेशक, पुरुषों की फर्टिलिटी कई चीजों के कारण प्रभावित हो सकती है जैसे कि खराब वातावरण, तनाव, खराब आहार, आनुवांशिकी, आदि, लेकिन एक छोटी सी चीज जैसे मोबाइल फोन को अपनी जेब में रखना भी आपको बाप बनने की ख़ुशी से वंचित कर सकता है।

शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों की जेब में वाईफाई ऑन करके मोबाइल फोन रखे। उन्होंने पाया कि लंबे समय तक यानी दो घंटे बाद ही उनकी मोटिलिटी रेट  26.4 फ़ीसदी थी। 24 घंटे बाद उनके स्पर्म डैमेज होने की दर 23.3 फ़ीसदी। 

स्पर्म काउंट, इनफर्टिलिटी में सुधार करती हैं ये 5 चीजें
1) विटामिन डी 

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए विटामिन डी को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्‍या बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन डी सूर्य की रोशनी से मिलता है। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्‍पाद, चिकन, मछलियां भी विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं।

2) ओमेगा-3 
सैमन और अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है। अधिक तैलीय मछली खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार आता है। ये आवश्यक वसा हार्मोन्स के स्वस्थ कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

3) दूध
दूध संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्वों का समावेश होता है। दूध से बने उत्‍पाद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिए अपने डायट चार्ट में दूध, दही, बटर, पनीर को शामिल कीजिए। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं तो आप बटर और पनीर का सेवन कर सकते हैं।

4) गाजर 
पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में गाजर बहुत फायदेमंद है। हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्‍व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।

Web Title: causes of infertility in men and women, foods to boost fertility, sperm count, sperm motility, sex drive, sex power, sex time in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे