लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी हो सकता है फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन, 5 कारण

By उस्मान | Updated: February 27, 2018 15:16 IST

बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन केवल महिलाओं से जुड़ी समस्या है।

Open in App

बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन केवल महिलाओं से जुड़ी समस्या है और इससे पुरुष प्रभावित नहीं होते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। आपको बता दें कि कैंडिडा यीस्ट शरीर के नमी वाले हिस्सों में रहता है। सामान्य तौर पर, यह किसी भी समस्या का कारण नहीं बनते हैं, लेकिन शरीर के किसी भी हिस्से में इसकी संख्या बढ़ने से संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है। पुरुषों में लिंग वाले हिस्से में फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन होने का अधिक खतरा होता है। जेनेटियल मेकोटिक इन्फेक्शन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार पुरुषों को नीचे बताए गए कारणों की वजह से फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है।  

1) इम्यून सिस्टम कमजोर होना

इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें ज्यादा जंक फूड खाना या डायबिटीज से पीड़ित होना मुख्य कारण हैं। एक कमजोर इम्यून सिस्टम लिंग के आसपास फंगस या यीस्ट होने से रोकने में नाकाम रहता है और संक्रमण फैलना शुरू हो जाता है। 

2) इन्फेक्शन से पीड़ित साथी के साथ यौन संबंध बनाने से

महिलाओं को इस तरह के इन्फेक्शन का अधिक खतरा होता है। हार्मोनल संतुलन में थोड़े ही बदलाव से उन्हें यह इन्फेक्शन हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, इस तरह के इन्फेक्शन से पीड़ित पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने से इन्फेक्शन होने का खतरा हो सकता है।  

3) एंटीबायोटिक्स का उपयोग

एंटीबायोटिक्स का इन्फेक्शन के इलाज के लिए कुछ कुछ बैक्टीरिया को मारने के लिए किया जाता है लेकिन इनसे जननांग क्षेत्र में अच्छे-बुरे बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ सकता है जिससे यीस्ट और फंगल को बढ़ने का मौका मिल सकता है। 

4) अल्कोहल

आप नशीले पदार्थों का सेवन कम करते हैं या ज्यादा, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप कभी-कभी पीते हैं या सिर्फ बियर पीते हैं, तो भी जननांग में बैक्टीरियल फ्लोरा प्रभावित हो सकता है और आपको फंगल या यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।  

5) हाई शुगर डाइट

इस तरह की डाइट से बॉडी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अध्ययन के अनुसार, ब्लड शुगर बढ़ने से जननांग क्षेत्रों में यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब