लाइव न्यूज़ :

क्या उंगलियां चटकाने से हो सकता है गठिया? अध्ययन में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: June 27, 2023 14:15 IST

बता दें कि लोगों में यह अकसर देखा गया है कि वे अपनी उंगलियों को चटकाते रहते है और उन्हें इसकी आदत पड़ गई है। ऐसे में लोगों की यह आदत कितना सही है, आइए जान लेते है।

Open in App
ठळक मुद्देक्या उंगलियां चटकाने से गठिया हो सकता है?इस पर हुए एक अध्ययन में खुलासा हुआ है। जानें इस अध्ययन में क्या खुलासा हुआ है।

Health News:  बहुत से लोग ऐसे है जो दिन भर अपनी उंगलियों को चटकाते रहते है। ऐसा करने से उन्हें आनंद मिलता है और उनका टाइम भी पास होता है। लोगों में यह आदत इतनी आम हो चुकी है कि वे जहां, जैसे और जिस हालत में रहते है अपनी उंगलियां फोड़ते रहते है। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इस तरीके से उंगलियों को चटकाने के कारण हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है और इससे उन्हें गठिया का भी शिकायत हो सकता है।

ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या इस तरह से उंगलियों को फोड़ने से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। यही नहीं क्या इस कारण लोगों को गठिया की भी शिकायत हो सकता है। आइए इस बारे में जान लेते है। 

क्या हुआ है खुलासा

हाल में हुए एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि इसके कोई भी सबूत नहीं मिले है जिससे यह कहा जा सकता है कि आपके द्वारा बार-बार उंगलियों को फोड़ने से आपकी हड्डियों को नुकसान हो सकता है। यही नहीं अध्ययन में यह भी साफ हुआ है कि इस बात के भी सबूत नहीं मिले है कि आपकी इस आदत से उन्हें गठिया की बीमारी हो सकती है। 

बता दें कि एक अध्ययन में गठिया से पीड़ित 215 लोगों की तुलना की गई और पाया गया कि उनमें से 20 प्रतिशत नियमित रूप से अपनी उंगलियां चटकाते हैं। लेकिन 21.5 प्रतिशत लोग जो अपनी उंगलियां नहीं फोड़ते थे उन्हें भी गठिया था। ऐसे में इस स्टडी में यह साफ हुआ है कि लोगों के द्वारा उनकी अंगुलियों को चटकाने से उन में गठिया का खतरा बढ़ता या घटता नहीं दिखाई मिला है। 

क्या आपको अपनी उंगलियां चटकाना बंद कर देना चाहिए? 

हालांकि लोगों को उनकी उंगलियों के चटकाने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वे ऐसा कर सकते है तब तक जब तक उन्हें इससे कोई परेशानी न हो। उनके इस आदत से अगर उनके जोड़ों में कोई दर्द या फिर किसी किस्म का सूजन महसूस होता है तो उन्हें डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। 

ऐसे में अगर आप अपनी इस आदत से छुटाकारा पाना चाहते है तो आपको अपनी हाथों को किसी काम में बझा कर रखना चाहिए। इसके लिए उन्हें गेंद को दबाना, खिलौने से खेलना और फोटो को बनाना या लिखना जैसे कामों में खुद को उल्झा कर रखना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीमहिला टी20 एशिया कप
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब