लाइव न्यूज़ :

घर या फ्लैट की साफ-सफाई से जिम या फिर जॉगिंग जितना होता है कैलोरी बर्न! किचन में स्क्रबिंग और मोबिंग करने वाले रहेंगे फिट-स्टडी

By आजाद खान | Updated: July 29, 2023 13:15 IST

स्टडी में यह साफ हुआ है कि फिट रहने के लिए अब आपको जिम या फिर जॉगिंग करने की जरूरत नहीं है। शोध के मुताबिक, अगर आप घर या फिर फ्लैट की साफ सफाई करते है तो इस हालत में आपका उतना ही कैलोरी बर्न होगा जितना आपका कैलोरी बर्न जिम या फिर जॉगिंग करने पर होता है।

Open in App
ठळक मुद्देआसानी से कैलोरी बर्न को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। स्टडी में यह साफ हुआ है कि घर या फ्लैट की साफ सफाई से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। यही नहीं किचन को साफ करने पर सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न होते देखा गया है।

Weight Loss Tips: फिट रहने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते है, कभी वे जिम में पसीना बहात हैं तो कभी वे वॉक पर जाकर अपना कैलोरी बर्न करते है। यही नहीं लोग अपने फिटनेट को बरकरार रखने के लिए ढेर सारा पैसा भी खर्च करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना जिम या फिर वॉक पर जाएं और बिना पैसे खर्च किए फिट रह सकते हैं। 

हाल ही में एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि घर के काम जैसे साफ सफाई करने से अधिक मात्रा में आपकी कैलोरी बर्न होती है और इससे तेजी से मुटापा और वजन भी कम होता है। स्टडी में घर को साफ करने और किचन को क्लीन करने से भी हेल्थ मेंटेन रहता है। यहीं नहीं स्टडी में कई और चौंकाने वाले खुलासे हुए है। आइए इस स्टडी के एक-एक खुलासे को जान लेते हैं। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

होम क्लीनिंग सर्विस कंपनी होमएग्लो द्वारा एक स्टडी किया गया है जिसमें यह साफ हुआ है कि घर की सफाई जैसे झाड़ू देना और गंदगी को साफ करने से तेजी से कैलोरी बर्न होता है। शोध में कंपनी ने पांच घरों की सफाई के लिए 10 प्रोफेशनल क्लीनर्स को फिटबिट पहनकर सफाई करने को कहा है। 

ऐसे में जिन प्रोफेशनल क्लीनर्स ने 1 BHK फ्लैट की सफाई की है उनके ऑन एवरेज 830 कैलोरी बर्न हुई है। यह रिजल्ट उतना ही बराबर है जितना डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय तक वर्कआउट किया जाए और कैलोरी बर्न हो। यही नहीं जिन प्रोफेशनल क्लीनर्स ने 3 BHK फ्लैट को क्लीन किया है उनका 1,311 कैलोरी बर्न हुआ है। 

किचन साफ करने में ज्यादा बर्न होता है कैलोरी

शोध में यह भी खुलासा हुआ है कि जिन  प्रोफेशनल क्लीनर्स ने किचन की सफाई की है उनका सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न हुआ है। स्टडी के अनुसार, किचन सफाई के दौरान औसत 276 कैलोरी बर्न हुई जो 40 मिनट की जॉगिंग के बराबर है। ऐसे में खुलासा यह है कि जो लोग किचन में स्क्रबिंग और मोबिंग करते है उन्हें अलग से जिम में पसीना और पैसा बहाने की जरूरत नहीं है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब