लाइव न्यूज़ :

Breast Cancer: 28.2 प्रतिशत महिला स्तन कैंसर से पीड़ित?, हो जाएं अलर्ट, 50 साल के कम उम्र की महिलाओं में तेजी से फैल रहा, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2024 10:06 IST

Breast Cancer: स्तन कैंसर की शुरुआज जल्दी होना मुख्य रूप से जीन, जीवनशैली संबंधी कारकों जैसे खराब पोषण, अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का सेवन और पूरी तरह से शारीरिक गतिविधियों से दूरी वाली जीवनशैली तथा पर्यावरण प्रदूषण के कारण होता है।

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर अब केवल वृद्धों की बीमारी नहीं रह गई है।खासकर 50 वर्ष से कम आयु की महिलाओं में। भारत में कैंसर मुक्त भारत अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

Breast Cancer: विशेषज्ञों के मुताबिक अबतक स्तन कैंसर को वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारी माना जाता था लेकिन गत तीन दशक में स्थिति बदली है और 50 साल के कम उम्र की महिलाओं में भी यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। स्तन कैंसर भारत सहित दुनिया भर में महिलाओं को प्रभावित करने वाला सबसे आम कैंसर का प्रकार है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के हालिया आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर का हिस्सा 28.2 प्रतिशत है। सोनाली बेंद्रे, ताहिरा कश्यप और महिमा चौधरी कुछ चर्चित हस्तियां हैं जिन्हें 50 साल की कम उम्र में कैंसर हुआ और वे इलाज के बाद इस बीमारी को हराने में सफल रहीं। यूनिक हॉस्पिटल कैंसर सेंटर में कैंसर रोग विभाग के प्रमुख डॉ. आशीष गुप्ता, ने कहा, ‘‘कैंसर अब केवल वृद्धों की बीमारी नहीं रह गई है।

यह युवा आयु वर्ग की महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है, खासकर 50 वर्ष से कम आयु की महिलाओं में।’’ वह भारत में कैंसर मुक्त भारत अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर की शुरुआज जल्दी होना मुख्य रूप से जीन, जीवनशैली संबंधी कारकों जैसे खराब पोषण, अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का सेवन और पूरी तरह से शारीरिक गतिविधियों से दूरी वाली जीवनशैली तथा पर्यावरण प्रदूषण के कारण होता है। कैंसर मुक्त भारत फाउंडेशन के एक हालिया अध्ययन के अनुसार, भारत में कैंसर पीड़ित मरीजों में 40 वर्ष से कम आयु के लोगों की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है।

जबकि युवा वयस्कों में स्तन कैंसर के मामले 15 प्रतिशत हैं। नयी दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल के वरिष्ठ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट और लेनस ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. विनीत नाकरा ने कहा, ‘‘शहरी आबादी में देर से बच्चे पैदा करना, स्तनपान में कमी और गलत आहार विकल्पों सहित जीवनशैली में धीरे-धीरे बदलाव के कारण युवा महिलाओं में स्तन कैंसर बढ़ रहा है।’’

टॅग्स :कैंसरHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत