लाइव न्यूज़ :

लड़का होगा या लड़की? पढ़िए बच्चों के जन्म से जुड़े 20 मजेदार मिथक

By गुलनीत कौर | Updated: March 23, 2018 08:00 IST

गर्भवती महिला अगर सुबह फ्रेश उठती है, उसे थकावट महसूस नहीं होती तो कहा जाता है कि उसे बेटा होगा।

Open in App

अगर आप प्रेग्नेंट हैं या आपके परिवार में कोई महिला गर्भवती है तो अक्सर लोग उन्हें सेहत संबंधी सलाह देते होंगे। पहली बार गर्भवती हुई महिला को हर कोई अपने अनुभव से कुछ ना कुछ सलाह जरूर देता है। क्या खाएं, क्या ना खाएं, कैसे अपना और होने वाले बच्चे का ख्याल रखें, किन बातों पर खास ध्यान दें, और भविष्य में होने वाली तकलीफों से कैसे लड़ना है इसपर भी एक्सपर्ट एडवाइस देती हुई महिलाएं मिल जाती हैं। लेकिन इसके अलावा होने वाली संतान क्या होगा, यानी लड़का होगा या लड़की, यह भी दावे से बता देती हैं ये महिलाएं। 

जी हां... आपको घर परिवार या आस पड़ोस की कई सारी आंटियां यह कहती हुई मिल जाएंगी कि हम गर्भवती की चाल-ढाल और शरीर के बदलते आकार से बता सकते हैं कि लड़का होगा या लड़की। इतना ही नहीं, ये लोग प्रेग्नेंट महिला की खाने पीने और यहां तक कि उसके मूड से भी यह अंदाजा लगाती हैं कि होने वाली संतान लड़का है या लड़की। आप सोच रहे होंगे कि भारत जैसे देश में ही ऐसी बातें होती होंगी लेकिन भारत से बाहर भी इस तरह के कई मिथ्या प्रचलित हैं।

आइए आपको बताते हैं होने वाले बच्चे से जुड़े 20 ऐसे मिथ्य जो हमारी सोसाइटी में प्रचलित हैं:

1. अगर होने वाले बच्चे की हार्ट बीट 140 प्रति मिनट से कम है तो बेटा होगा2. बहुत गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होता है तो लड़की होगी3. सुबह उठते हैं तो खुद को बाईं ओर करवट लिए हुए पाती हैं तो लड़का होगा4. अगर प्रेगनेंसी के कुछ दिनों में आपक स्किन सॉफ्ट होने लगी है तो यह इस बात का संकेत माना जाता है कि लड़की होगी5. अगर गर्भवती महिला का पेट नीचे की ओर अधिक झुका हुआ हो तो कहते हैं कि लड़का होगा6. लेकिन अगर पेट टाइट और कूल्हों से ऊपर हो तो कहा जाता है कि लड़की होगी 7. गर्भवती महिला अगर सुबह फ्रेश उठती है, उसे थकावट महसूस नहीं होती तो कहा जाता है कि उसे बेटा होगा8. लेकिन इससे ठीक विपरीत अगर रात भर सोने के बाद भी सुबह उसे थकान महसूस हो तो लोग कहते हैं कि ऐसे गर्भवती महिला के गर्भ में बेटी होती है9. बालों में चमक इस बात का संकेत माना जाता है कि लड़का होगा10. झड़ते और पतले बाल हों तो कहा जाता है कि होने वाली संतान लड़की होगी

11. गर्भाधान के दौरान धीरे-धीरे अगर पांव के बाल पहले की ग्रोथ के मुकाबले अधिक आने लगें तो कहा जाता है कि ऐसे महिला लड़के को जन्म देती है12. प्रेगनेंसी में चेहरे पर मुंहासे आना जल्द ही एक लड़की की माता बनने का संकेत माना जाता है13. प्रेगनेंसी में सिर या बदन या पेट में दर्द होना सामान्य है लेकिन जरूरत से अधिक सिर दर्द हो तो यह मिथ्य है कि होने वाली संतान लड़का है14. एक मिथ्य के अनुसार अगर गर्भवती के हिप्स और बम्प्स अधिक बाहर आ जाएं तो कहा जाता है कि वह बेटी को जन्म देगी15. प्रेगनेंसी में अगर पांव अमूमन ठंडे रहें तो कहा जाता है कि बेटा होगा16. प्रेगनेंसी में भी अगर चेहरे पर ग्लो ना आए तो कहा जाता है कि ऐसे महिला बेटी को जन्म देती है17. अधिक नमकीन खाने का मन करे तो बेटा होता है18. लेकिन अगर मीठा खाने को जी ललचाये तो बेटी होती है19. अगर प्रेग्नेंट होने से पहले अधिक कैलोरी वाला भोजन ज्यादा करती थीं तो बेटा होगा20. अगर सर्दियों में प्रेगनेंसी कंसीव की है तो भी बेटा होगा

टॅग्स :गर्भावस्थाबच्चों का विकासहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब