लाइव न्यूज़ :

देश के ये 6 बड़े नेता भी हैं गंभीर बीमारियों से पीड़ित

By उस्मान | Updated: August 7, 2019 12:09 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली किडनी की समस्या के साथ-साथ जेटली कैंसर से भी जूझ रहे हैं। उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया है जिसकी सर्जरी के लिए जेटली इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे।

Open in App

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें जंतर मंतर रोड पर अपने घर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इसके बाद रात 9.39 बजे उन्हें एम्स लाया गया।

एम्स के बयान के अनुसार, डॉक्टरों की एक टीम ने लगभग 70-80 मिनट तक सीपीआर दिया गया। डॉक्टरों ने रात 10.50 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुषमा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। साल 2016 में सुषमा स्वराज का एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था।

ट्रीटमेंट के बाद उनकी हालत में सुधार आ गया था। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार दोपहर तक स्वराज की सेहत अच्छी थी और वो अपना काम कर रही थीं। लेकिन रात 9.30 बजे के आसपास उन्हें अचानक कार्डिएक अरेस्ट हो गया। हम आपको बता रहे हैं कि देश के और कौन-कौन से नेता गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

1) अरुण जेटलीपूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित अरुण जेटली का पिछले साल मई में किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। लेकिन किडनी के साथ-साथ जेटली कैंसर से भी जूझ रहे हैं। उनके बायें पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया है जिसकी सर्जरी के लिए जेटली इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे। वो सितंबर 2014 में डायबिटीज मैनेज के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करा चुके हैं। इसके अलावा वो साल 2005 में हार्ट सर्जरी भी करा चुके हैं।

2) जॉर्ज फर्नांडिस  पूर्व रक्षा मंत्री और मजदूर नेता फर्नांडिस को अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारियों से ग्रस्त बताया जाता है। हमेशा साधारण जीवन जीने वाले जॉर्ज प्रसिद्ध समाजवादी नेताओं में गिने जाते रहे हैं। वीपी सिंह से लेकर वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे। 

3) सोनिया गांधीसोनिया गांधी वाराणसी में एक रैली के दौरान बेहोश हो गई थी। आपको याद होगा कि एक बार वो संसद की कार्यवाही के दौरान भी बेहोश हो गई थी। डेकन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनिया साल 2012 में कैंसर का भी इलाज करवा चुकीं हैं। 

4) मनमोहन सिंहपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी दो बार बाईपास सर्जरी करा चुके हैं। पहले उन्होंने साल 1990 और दूसरी बार साल 2009 में इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। इसके अलावा वो कार्पल टनल सिंड्रोम और प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स और एंजियोप्लास्टी की भी सर्जरी करा चुके हैं।

5) लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला में जमानत पर चल रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पिछले साल तबीयत बिगड़ने पर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अनियंत्रित डायबिटीज़ से पीड़ित थे। साथ ही वे क्रेटनीन, प्रोस्टेट, किडनी में पथरी, यूरिक एसिड, हाइपर यूरिसीमिया, पेरेनियल इंफेक्शन जैसी बीमारियों का भी सामना कर रहे थे।

6) देवेंद्र फडणवीसमहाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसा माना जाता है कि एक समय उनका वजन 122 किलो हो गया था। आपको बता दें कि मोटापा से डायबिटीज का खतरा होता है। साल 2015 में वो डायबिटीज का इलाज करा रहे हैं। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजअरुण जेटलीमनमोहन सिंहसोनिया गाँधीहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब