लाइव न्यूज़ :

पीरियड्स में किसी भी कीमत पर इस गलती से बचें लड़कियां

By उस्मान | Updated: May 8, 2018 16:46 IST

कुछ लड़कियां हर महीने पीरियड्स के दौरान बार-बार कुछ गलतियां दोहराती हैं, जिससे समस्याएं और भी बढ़ सकती है।

Open in App

पीरियड्स महिलाओं के शरीर में होने वाली एक नैचुरल प्रक्रिया है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। इस दौरान कमर दर्द,पेट में दर्द, नींद न आना,बेचैनी, घबराहट, सिर दर्द,कमजोरी,चक्कर आना आदि की समस्या हो सकती है। कुछ महिलाएं दर्द को दूर करने के लिए दवाई का सहारा लेती हैं, तो कुछ महिलाएं गर्म पानी, चाय, कॉफी और सिकाई का इस्तेमाल करती हैं। इसका कारण खून की कमी,खराब लाइफस्टाइल, खानपान की गड़बड़ी आदि हो सकते हैं। इन सब दिक्कतों से जूझते हुए भी कुछ लड़कियां हर महीने पीरियड्स के दौरान बार-बार कुछ गलतियां दोहराती हैं, जिससे समस्याएं और भी बढ़ जाती है। हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियां बता रहे हैं जिन्हें आपको पीरियड्स के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए वर्ना आपकी हालत और ज्यादा खराब हो सकती है। 

1) स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन

सिरगेट और अल्कोहल सेहत के लिए खराब होते हैं। कोशिश करें इनका सेवन न करें और खासकर के पीरियड्स के दिनों में इनसे दूरी ही बनाकर रखें। इसके अलावा इन्हें ज्यादा लेने से पीरियड्स अनियमित होते हैं और दर्द बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- हैवी और पेनफुल पीरियड्स होने पर डॉक्टर के पास जरूर जाएं महिलाएं, वर्ना हो सकती है यह बड़ी समस्या

2) ज्यादा मीठा खाना

इन दिनों आपका कुछ खट्टा-मीठा खाने मन करता है। लेकिन इस दौरान ज्यादा शुगर आपके शरीर की सूजन को बढ़ाता है और ज्यादा नमक आपके शरीर में वॉटर रिटेंशन का कारण बनता है, जिसकी वजह से आपका दर्द पहले से ज्यादा हो जाता है। कोशिश करें कि आप फीका खाना खाएं और स्पाइसी, मीठा और नमकीन खाने को अवॉइड करें। 

3) कॉफी का अधिक सेवन

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर महिलाएं चाय और कॉफी का सहारा लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि कैफीन की ज्यादा मात्रा आपके दर्द को और बढ़ाता है। 

4) पर्याप्त नींद ना लेना

इन दिनों आपको 8-9 घंटे की पूरी नींद लेनी चाहिए। हार्मोनस के बैलेंस को बनाए रखने के लिए पूरी लेना बहुत जरूरी होता है। अगर नींद पूरी नहीं लेंगे तो पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द और बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- महिलाएं पीरियड्स के दिनों किसी भी कीमत पर यह गर्म चीज पीने से बचें

5) फिजिकल एक्टिविटी ना करना

अधिकतर महिलाएं दर्द के चलते इन दिनों फिजिकल एक्टिविटी कम करती हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आपको हल्की एक्सरसाइज करने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आपके शरीर में बेहतर ब्लड फ्लो होगा और दर्द में आराम भी मिलेगा। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :पीरियड्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब