लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Tips: हाथ धोते समय लोग अभी भी कर रहे हैं ये 4 बड़ी गलतियां, वायरस से बचना हो सकता है मुश्किल

By उस्मान | Updated: April 15, 2020 15:36 IST

साबुन और पानी से हाथ धोना कोरोना वायरस से बचने का एक बेहतर तरीका है लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं

Open in App

कोरोना वायरस का कोई स्थायी इलाज नहीं और न अभी तक कोई दवा या टीका बना है। इससे सिर्फ सुरक्षा ही बचाव है। यह वायरस प्रभावित व्यक्ति से खांसने या छींकने पर नाक और मुंह से निकलने वाली बूंदों से फैलता है। इससे फैलने से रोकने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि आप घर में रहें ताकि प्रभावित लोगों के संपर्क में आने से बचा जा सके। 

इसके सुरक्षा के उपायों में हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना भी शामिल है। कई लोग उचित तरीके से हाथ धोने का तरीका नहीं जानते हैं। कई लोग बहुत कम समय तक हाथ धोते हैं जोकि सही तरीका नहीं है। 

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, हाथ धोने का उचित तरीका यह है कि कम से कम 20 सेकंड तक लिए साबुन और पानी से हाथ धोने चाहिए। जर्नल ऑफ़ एनवायर्नमेंटल हेल्थ में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, सिर्फ 5% लोग टॉयलेट का उपयोग करने के बाद अपने हाथों को 15 सेकंड तक धोते हैं।

हाथ धोने का सही तरीका क्या है?

स्टेप 1: साबुन लगाकर सर्कुलेशन मोशन में अपनी हथेलियों को एक साथ रगड़ें। 

स्टेप  2: अपने हाथों के पीछे से भी रगड़ें। 

स्टेप  3: अपनी उंगलियों के अंदर और अपने नाखूनों के नीचे से भी रगड़ें।

स्टेप  4: उंगलियों को बीच में फंसाकर रगड़ें।

साबुन का प्रयोग करेंअपने हाथों पर साबुन लगाने से पहले पानी से गीला कर लें। साबुन और पानी का एक साथ इस्तेमाल न करें, इससे साबुन सही तरह नहीं लगता है। साबुन एक ऐसा पदार्थ है, जो आपके हाथ से बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए आप लिक्विड साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सिर्फ 6 सेकंड धोते हैं हाथएक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि सामान्य तौर पर लोग सिर्फ 6 सेकंड ही अपने हाथों को धोते हैं जबकि कोरोना से बचने के लिए 20 सेकंड की सिफारिश की गई है। 

दो बार गायें हैप्पी बर्थडे सोंग बीस सेकंड हाथ धोने का सबसे बेहतर उपाय यह है कि आप हाथ धोते समय "हैप्पी बर्थडे" गीत को दो बार गाएं। इस गीत को बीस सेकंड में दो बार गाया जा सकता है। हालांकि कई बार समय इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने क्या छुआ है और कितनी बार।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हाथों के सबसे कमजोर हिस्से आपकी उंगलियों, आपकी उंगलियों के बीच, आपके हाथों की पीठ और आपके नाखूनों के नीचे होते हैं। इन सतहों को पर्याप्त बल के साथ रगड़ना महत्वपूर्ण है। जो लोग लंबे नाखून रखते हैं, उन्हें अतिरिक्त सतर्क रहना चाहिए।

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 353 देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 353 हो गई है जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 10,363 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार शाम से अब तक मरने वालों की संख्या में 29 का इजाफा हुआ है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1463 की बढ़ोतरी के साथ 10815 पर पहुंच गयी है। अब तक 1189 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और 9272 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब