लाइव न्यूज़ :

Diet Tips: मानसून के मौसम में बाजार में आ गए हैं ये 5 सस्ते फल, तेजी से बढ़ाते हैं इम्यूनिटी पावर, खून की कमी को करते हैं दूर

By उस्मान | Updated: July 27, 2020 11:53 IST

Best Monsoon Foods to Boost Immunity System: मानसून के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने और रोगों की चपेट में आने का ज्यादा खतरा होता है

Open in App

मानसून का मौसम जारी है और इस मौसम में जलजनित रोगों और मच्छरों से होने वाले रोगों का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इस मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने से आप आसानी से संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। दुखद यह है कि कोरोना संकट भी चल रहा है। यही वजह है कि इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाकर रोगों से बचना और ज्यादा जरूरी है। 

मानसून के सीजन में ऐसे कई फल-सब्जियां बाजार में आ जाती हैं जिनका नियमित सेवन करने से आपको इम्यून पावर मजबूत करने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो चीजें। 

अनारअनार न केवल स्वादिष्ट है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। मानसून सीजन में यह फल आपको कहीं भी मिल जाएगा। आप इसे खाने के अलावा रस भी पी सकते हैं। या फिर अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं। यह लाल रक्त कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा देता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो चयापचय को मजबूत करते हैं। बारिश के सीजन में इस फल के सेवन से इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

चेरीचेरी एक कम कैलोरी वाला फल है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक फल है। इसके नियमित सेवन से रक्तचाप, शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह आंखों के दबाव को कम करने में मदद करता है। 

आलूबुखारा यह खनिज, विटामिन और फाइबर का भंडार होता है। बारिश के मौसम में इसकी पैदावार बढ़ जाती है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जिस वजह से वजन कम करने वालों के लिए बेहतर फल है। इस मौसम में होने वाली पाचन समस्याओं में राहत पाने के लिए इसका सेवन करें। यह प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है। 

सेबयह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है और ऊर्जा का एक अद्भुत स्रोत है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ए, सी, बी 1 और बी 2 अन्य विटामिन और खनिज पाए जाते हैं जो स्वस्थ पाचन के लिए जरूरी हैं। बारिश के मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए रोजाना इसका सेवन जरूरी है। 

जामुनजामुन खाने में तो स्वादिष्ट होता ही साथ ही इसके कई औषधीय गुण भी होते हैं। जामुन को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी आदि। इसमें विटामिन बी, कैरोटिन, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं। जामुन में कैंसर रोधी गुण भी पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। 

FSSAI की सलाह, इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए खाने में शामिल करें ये 6 चीजें

एफएसएसएआई के अनुसार विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से प्रतिरक्षा स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। आप अपने आहार में आंवला, संतरा, पपीता, शिमला मिर्च, अमरूद और नींबू शामिल कर सकते हैं।

आंवलाकंटेम्पररी क्लिनिकल ट्रायल कम्युनिकेशंस नामक पत्रिका में प्रकाशित एक 2020 के अध्ययन से पता चला कि कैसे आंवला रक्त की तरलता को बेहतर बनाने और ऑक्सीडेटिव तनाव के बायोमार्कर को कम करने में मदद कर सकता है।

संतरेये एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है जो कई स्वास्थ्य लाभ के साथ जुड़ा हुआ है। हेल्थलाइन के अनुसार वे विटामिन सी के अलावा फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे थायमिन, फोलेट और पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत हैं।

पपीतासंतरे की तरह, पपीता भी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, और कैलोरी में कम है। यह शरीर की सफाई करता है और मल त्याग को बेहतर बनाता है। यह पेट में सूजन और पेट खराब होने जैसे पाचन विकार को भी दूर करता है।

शिमला मिर्चविटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स में समृद्ध होने के अलावा, शिमला मिर्च विटामिन ई और ए, फाइबर और खनिज जैसे फोलेट और पोटेशियम का एक स्रोत है। अध्ययनों से पता चला है कि यह एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति के कारण आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और एनीमिया को रोकता है। यह न के आयरन का बल्कि विटामिन सी का भी भंडार है। 

अमरूदअमरूद पोटैशियम और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि वे रक्त शर्करा के स्तर में सुधार करते हैं और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और ऐंठन जैसे मासिक धर्म के दर्दनाक लक्षणों को दूर करने में भी मदद करते हैं।

नींबूइसी तरह, नींबू को वजन घटाने और दिल और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए जाना जाता है। नींबू में साइट्रिक एसिड मूत्र की मात्रा और शरीर में पीएच स्तर को बढ़ाकर गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद करता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब