लाइव न्यूज़ :

Benefits of Bhringraj: भृंगराज में केवल बालों को स्वस्थ्य करने का राज नहीं है, जानिए इसके छुपे हुए आयुर्वेदिक गुणों के बारे में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 29, 2024 06:31 IST

आयुर्वेद के अनुसार भृंगराज एक ऐसा बहु उपयोगी औषधीय पौधा है, जिससे मानव शरीर के कई बीमारियों का सफलतापूर्व इलाज किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देभृंगराज से मानव शरीर के कई बीमारियों का सफलतापूर्व इलाज किया जाता हैभृंगराज के प्रयोग से बालों को झड़ने से रोकने, बालों के पकने, बालों के बढ़ने में मदद मिलती हैवनस्पति विज्ञान में भृंगराज का नाम एक्लिप्टा एल्बा है

Benefits of Bhringraj: आयुर्वेद के अनुसार भृंगराज एक ऐसा बहु उपयोगी औषधीय पौधा है, जिससे मानव शरीर के कई बीमारियों का सफलतापूर्व इलाज किया जाता है। भृंगराज के प्रयोग से बालों को झड़ने से रोकने, बालों के पकने, बालों के बढ़ने, लीवर, किडनी सहित पेट की कई बीमारियों के लिए किया जाता है।

आयुर्वेद में इसकी जड़ें, तने, पत्तियों और फूलों का प्रयोग कई स्वास्थ्यवर्धक औषधियों को बनाने के लिए किया जाता है। वनस्पति विज्ञान में भृंगराज का नाम एक्लिप्टा एल्बा है।

वहीं आयुर्वेद में भृंगराज को केसराज के नाम से भी जाना जाता है। इसे वर्षों से झड़ते बालों को रोकने, बालों को काला करने एवं त्वचा संबंधी बीमारी के उपचार के रूप प्रयोग किया जा रहा है। वास्तव में भृंगराज में अनेक प्रकार के एंटी-ऑक्सिडेंट्स जैसे- फ्लैवानॉयड और एल्कलॉइड होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं।

अगर भृंगराज की तासीर की बात करें तो यह शरीर को ठंडक प्रदान करती है, इसलिए आयुर्वेदाचार्य सर्दी जुखाम के समय इसका इस्तेमाल की सहाल नहीं देते हैं। भृंगराज के पौधे दो प्रकार के होते हैं, जिसमें एक किस्म के फूल पीले होते हैं, वहीं दूसरे किस्म के फूल सफेद। हालांकि तेल निकालने के लिए दोनों ही प्रकार के फूलों का प्रयोग किया जाता है।

भृंगराज के फायदे

सांस की तकलीफ में राहत देता है

भृंगराज फेफड़ों की सूजन को दूर करने में बहुत कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण अस्थमा के दौरान होने वाली समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है।

फैटी लीवर में फायदेमंद है

भृंगराज के अंदर एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लैमटेरी गुण होता हैं, जो फैटी लीवर, पीलिया आदि जैसी बीमारी में फायदा पहुंचाते हैं। यह लीवर के साथ-साथ किडनी के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके जड़ का प्रयोग शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों को बाहर निकालने और शारीरिक कार्यप्रणाली को गतिशील रखने के लिए किया जाता है।

बालों को पोषण देता है

भृंगराज से हमारे बालों को मजबूती मिलती है। इसका तेल बालों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होता है, इसीलिए इसे 'केशराज' भी कहते हैं। भृंगराज के तेल में मौजूद मेथनॉल नामक पोषक तत्व बालों के विकास में सहायक होते हैं। इस तेल से नियमित मालिश करने से स्कैल्प में रक्त संचार अच्छे से होता है।

इम्युनिटी बढ़ाता है

भृंगराज शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति को मजबूत बनाने वाली कोशिकाओं के उत्पादन में सहायक है। यह हमारे शरीर को संक्रमण से बचाने वाली सफेद रक्त कोशिकाएं (डब्लूबीसी) को बढ़ाने का काम करता है।

पेट की समस्या से राहत दिलाता है

भृंगराज में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होते हैं, जो पेट की समस्याओं से राहत दिलाते हैं। यह गुण आपके पेट में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करके पेट के संक्रमण, जलन, अल्सर और बैक्टीरिया से होने वाली आंतों की समस्याओं को भी दूर करता है।

टॅग्स :आयुर्वेदहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब