लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाती हैं, होने वाले बच्चे को हो सकता है ये बड़ा खतरा

By गुलनीत कौर | Updated: January 8, 2018 10:54 IST

ये दवा महिलाओं में मौजूद प्रोस्टाग्लैंडीन ई2 नामक हॉर्मोन पर अटैक करती हो जो कि गर्भ के विकास में बड़ी भूमिका निभाता है।

Open in App

अगर आप भी गर्भवती हैं और इस दौरान सिर में या बदन में होने वाली दर्दों के कारण दवाओं का सेवन कर रही हैं तो ये खबर आपके लिए है। प्रेग्नेंट महिलाओं को इस प्रकार की दर्द से राहत दिलाने के लिए डॉक्टर कई तरह की दवाओं के बारे में बताते हैं जिसमें से सबसे अधिक पॉपुलर है पैरासिटामोल।

यह दवा बदन दर्द या सिर दर्द से राहत दिलाने में काफी तेज मानी गई है लेकिन हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि पैरासिटामोल गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक है। अध्ययन के अनुसार महिलाएं अगर गर्भाधान के दौरान पैरासिटामोल का अधिक सेवन करती हैं तो उनकी होने वाली बच्ची की प्रजनन क्षमता पर इसका बुरा असर पड़ता है। 

अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यह शोध स्कॉटलैंड की एडिनबर्घ यूनिवर्सिटी में हुआ जहां शोधकर्ताओं ने मानव अंडाशयों पर पैरासिटामोल दवा की लिक्विड फॉर्म को डाला और उसे कुछ दिन प्रयोगशाला में रखा। कुछ दिनों के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि इन अंडाशयों में पनप रहे 40 पर्तिशत अंडे नष्ट हो चुके हैं। 

इससे शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है कि यदि एक प्रेग्नेंट महिला अपनी प्रेगनेंसी के दौरान पैरासिटामोल का अधिक सेवन करती है तो इससे होने वाली बच्ची (अगर बेटी होगी तो) के अंडाशयों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे अंडाशयों में प्रेगनेंसी कंसीव करने में प्रॉब्लम से लेकर वक्त से पहले ही मीनोपॉज जैसी समस्या के हो जाने का भी खतरा बना रहता है। 

रिपोर्ट के अनुसार ये दवा महिलाओं में मौजूद प्रोस्टाग्लैंडीन ई2 नामक हॉर्मोन पर अटैक करती हो जो कि गर्भ के विकास में बड़ी भूमिका निभाता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सगर्भावस्थामहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब