लाइव न्यूज़ :

नसों के दर्द, आंत के कीड़े, सूजन, खांसी, बुखार जैसे 10 रोगों से राहत दिल सकता है 'रात की रानी' का पौधा, जानें इस्तेमाल का तरीका

By उस्मान | Updated: November 2, 2021 11:19 IST

ठंड के मौसम में इस पौधे पर फूल आना शुरू हो जाते हैं, यह फूल सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद हैं

Open in App
ठळक मुद्देइस खूबसूरत पौधे से सेहत को कई चौंकाने वाले फायदे हो सकते हैंइस पौधे को पारिजात, हरसिंगार और रात में खिलने वाली चमेली के नाम से जाना जाता हैइसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं

पेड़-पौधों और जड़ी बूटियों के सेहत के लिए अनगिनत फायदे हैं। ऐसा ही एक पौधा है 'रात की चमेली', जिसे रात की रानी भी कहा जाता है। यह फूलों का एक खूबसूरत पौधा है जिससे सेहत को कई चौंकाने वाले फायदे हो सकते हैं।

इस पौधे को पारिजात, हरसिंगार और रात में खिलने वाली चमेली जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है। यह एक छोटे-छोटे लाल और सफेद रंग के फूलों का पौधा होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि कई तरह के स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को डॉक्टर दीक्सा भास्वर ने रात की चमेली के कई स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया है। रात की चमेली का वानस्पतिक नाम निक्टेन्थेस आर्बर-ट्रिस्टिस है और इसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। चलिए जानते हैं इसके हैरान करने वाले फायदे क्या हैं।

साइटिका में लाभदायकतीन-चार पत्ते लेकर उन्हें पीसकर पानी के साथ उबाल लें। साइटिका के दर्द से राहत पाने के लिए इसे छानकर दिन में दो बार खाली पेट पियें। ध्यान रहे कि बहुत अधिक सेवन न करें. 

गठिया के इलाज में सहायकइसके पत्ते, फूल और छाल लें और उन्हें 200 मिलीलीटर पानी में मिलाएं। अब इसे तब तक उबालें जब तक कि पानी 1/4 यानी 50 मिली न रह जाए। इसे गर्म करें। इससे सर्दी में गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।

सूखी खांसीमौसम बदलने से अधिकतर लोग खांसी से परेशान हैं। इससे राहत पाने के लिए पौधे के सूखे पत्ते लें और उन्हें मोर्टार और मूसल में पीस लें। अब इसका रस निकाल कर शहद के साथ लेने से सूखी खांसी में आराम मिलता है।

सर्दी, खांसी और साइनसपत्तों और फूलों को पानी में उबालकर बनाई गई चाय पिएं। आप कुछ तुलसी के पत्ते भी डाल सकते हैं। खांसी और साइनस से राहत पाने के लिए इसे चाय की तरह पिएं।

आंत के कीड़ेबच्चों में पेट के कीड़े होने की समस्या आम है। इससे राहत पाने के लिए दो चम्मच रस को पत्तों को पीसकर निकाल लें और मिश्री और पानी के साथ इसका सेवन करें।

बुखारमौसम बदलने से बुखार और खांसी के मामले बढ़ गए हैं। तुलसी के 2-3 पत्तों के साथ इस पौधे की 3 ग्राम छाल और 2 ग्राम पत्ते लें। इसे पानी में उबालकर दिन में दो बार पिएं।

चिंता दूर करने में सहायकतनाव और चिंता को दूर करने के लिए अरोमाथेरेपी में रात के चमेली के तेल का उपयोग किया जाता है। यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाकर और मूड को नियंत्रित करके मदद करता है।

दर्द और सूजनशरीर में किसी भी प्रकार के दर्द और सूजन को कम करने के लिए कुछ पत्तों को पानी में उबालकर दिन में एक बार सेवन करें। इससे शरीर में होने वाली आंतरिक और बाहरी सूजन से राहत मिल सकती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेMedical and Healthविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!