लाइव न्यूज़ :

न्यूड होकर सोने से होते हैं ये 5 फायदे, लंबी टिकती है शादी

By उस्मान | Updated: July 23, 2018 15:53 IST

एक सर्वेक्षण के अनुसार केवल 30 फीसदी लोग बिना कपड़ों के सोते हैं और बाकी लोग अंडरवियर या पायजामा पहनकर सोते हैं। लेकिन सवाल यह है कि सेहत के नजरिये से क्या सही है?

Open in App

ज्यादातर लोग रात में आरामदायक कपड़े पहनकर सोना पसंद करते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि बिना कपड़ों के सोना आपके लिए कितना फायदेमंद है। नग्न होकर सोने के फायदे यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन शोधकर्ता इसके कई फायदे बताते हैं। जी, हां बिना कपड़ो के सोना न सिर्फ गर्मी से राहत मिलती है बल्कि शरीर के लिए भी अच्छा होता है। शोध के अनुसार अपने पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोने से टेंशन और थकान दूर हो जाती है। एक सर्वेक्षण के अनुसार केवल 30 फीसदी लोग बिना कपड़ों के सोते हैं और बाकी लोग अंडरवियर या पायजामा पहनकर सोते हैं। लेकिन सवाल यह है कि सेहत के नजरिये से क्या सही है? वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जानते हैं कि कपड़े पहनकर या बिना कपड़ों के सोना क्या है ज्यादा फायदेमंद।  

1) आती है बेहतर नींद

एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया त्वचा का तापमान कम होने से आंखों की गुणवत्ता बढ़ती है और रात को बार-बार जागने की परेशानी से राहत मिलती है। बिना कपड़ों के सोने से त्वचा का तापमान कम होता है। इसके अलावा पायजामा आदि से आपको करवट लेने में परेशानी होती है लेकिन बिना इसके आपको परेशानी नहीं होती है और आपको बेहतर नींद आती है।

रोजाना सुबह एक कटोरा ओट्स खायें, बढ़ेगी सेक्स पावर, पास नहीं भटकेंगी ये 6 बीमारियां 

2) वजन होता है कम

कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि पर्याप्त नींद लेने से वजन कम करने में मदद मिलती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेल्थ के अनुसार, कम तापमान में सोने से आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है। इसके अलावा ज्यादा तापमान में सोने से कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है जिससे वजन बढ़ सकता है।

Peegasm क्या है, क्या सच में इससे लड़कियों को ऑर्गेज्म मिलता है?  

3) आपके बाल बनते हैं खूबसूरत

पसीने से आपके बाल खराब हो सकते हैं। पसीना सूखने पर आपके बालों में बहुत सारा नमक छोड़ सकता है जिससे आपकी खोपड़ी में जलन और बेचैनी हो सकती है और आपके बालों को नुकसान हो सकता है। कूलर के तापमान में सोने से आपको कम पसीना आता है और आपके बाल मजबूत व सुंदर बनते हैं।  

HIV/AIDS से भी खतरनाक है यह बीमारी, अगले 5 सालों में मचा सकती है तबाही

4) गुप्तांग रहते हैं सही

महिलाओं के प्रजनन अंगों में फंगल और बैक्टीरिया का सबसे अधिक खतरा होता है। बिना कपड़ों के सोने से इस हिस्से को ठंडा, सूखा रखने में मदद मिलती है और तापमान नहीं बढ़ता है। इधर पुरुषों को टाइट कपड़े पहनकर सोने से स्पर्म की गुणवत्ता पर असर पड़ सकती है।  

'पलंगतोड़' पान क्या है, क्या सच में इसे खाने से सेक्स पावर बढ़ती है?

5) मिलती है ज्यादा खुशी और आराम

एक रिसर्च के अनुसार, जो लोग बिना कपड़ों के सोते हैं उनका  शादीशुदा जीवन और रिश्ता बेहतर रहता है। यह रिजल्ट सामने आया कि बिना कपड़ों में सोने वालों कि तुलना में बिना कपड़े सोने वालों का रिश्ता बेहतर था। इसके अलावा एकदूसरे की स्किन टच होने से ऑक्सीटॉसिन जारी होता है जोकि एक फील गुड हार्मोन है जिससे आप खुश और आराम महसूस करते हैं। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्ससेक्सरिलेशनशिप टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब