सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी के फायदे : कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी, गठिया जैसे 10 रोगों से बचाव कर सकता है अजवाइन का पानी

By उस्मान | Published: March 10, 2021 03:29 PM2021-03-10T15:29:50+5:302021-03-10T15:29:50+5:30

अजवाइन के फायदे : पेट के रोगों में कारगर है अजवाइन, जानिये कैसे बनाया जाता है इसका पानी

Ajwain or carom seed water benefits in Hindi: 10 amazing health benefits of drinking Ajwain or carom seeds water on empathy stomach in Hindi | सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी के फायदे : कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी, गठिया जैसे 10 रोगों से बचाव कर सकता है अजवाइन का पानी

अजवाइन का पानी

Highlightsपेट की समस्याओं के लिए बेहतर चीज है अजवाइनसेहत के लिए लाभदायक पोषक तत्वों का खजाना है अजवाइनवजन कम करने भी सहायक है अजवाइन

हल्दी, मिर्च और धनिया जैसे मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि इनके स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे भी होते हैं। ऐसा ही एक मसाला अजवाइन है, जो कई तरह से सेहत के लिए लाभदायक है। 

अजवाइन एक ऐसा मसाला है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के कामकाज के लिए जरूरी हैं। ऐसा माना जाता है कि अजवाइन का पानी पीने से आपको मोटापा कम करने से लेकर कई तरह की समस्याओं से राहत मिल सकती है। चलिए जानते हैं इसके फायदे। 

पेट दर्द से राहत के लिए
अजवाइन का पानी पीने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है। अगर आपके बच्चे को पेट दर्द होता है, तो पानी में अजवाइन डालकर गर्म कर लें और ठंडा होने पर पिलाएं। इससे आराम मिल सकता है। 

गैस से मिलती है राहत
गैस की समस्या इस पानी को पीने से ठीक होती है। अगर आपको गैस की समस्‍या रहती हैं तो यह पानी आपके लिए रामबाण है। इसे पीने से गैस की समस्‍या ठीक होती है।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक
अजवाइन में नियासिन और थायमोल भरपूर मात्रा में होते हैं और साथ ही साथ कई विटामिन्स भी पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं। अजवाइन ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है जो हृदय के लिए अच्छा है।

पीरियड में देता है आराम
अजवाइन एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल पीरियड्स की समस्याओं में राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इस दौरान महिलाओं को अजवाइन का पानी पीना चाहिए। इससे आपको ऐंठन और दर्द से राहत मिल सकती है। 

एसिडिटी के लिए 
 की समस्या बहुत आम है। एसिडिटी वो अवस्था होती है, जिसमे अत्यधिक मात्रा में पेट में एसिड या अम्ल का स्त्राव होता है। एसिडिटी की वजह से उदर में जलन या फिर खट्टी डकार आने की समस्या हो सकती है। अजवाइन का पानी एसिडिटी में काफी फायदेमंद है।

यूरिन इंफेक्शन में सहायक
महिलाएं यूरिन इंफेक्‍शन आम समस्या है। अजवाइन का पानी पीने से इस समस्‍या से निजात पाई जा सकती हैं। इसके अलावा इसके सेवन से गले की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। 

मुंह की बदबू के लिए
मुंह की बदबू इसे लेने से ठीक हो सकती है। गलत खान-पान की वजह से कई बार गले में दर्द और मुंह से बदबू आने लगती है। लेकिन अजवाइन का पानी पीने से मुंह से बदबू ठीक हो जाती है।

वजन कम करने में सहायक
अजवाइन का पानी पीने से वजन को कम किया जा सकता है। अजवाइन बीज चयापचय की दर में वृद्धि करते हैं, जिसके परिणामस्‍वरूप वसा जलता है। अजवाइन को रात को गिलास भर पानी में भिगो दें। सुबह इस गिलास में एक चम्‍मच शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। 

स्‍तनपान के समय अजवाइन के पानी के फायदे
स्‍तनपान कराने के दौरान अजवाइन और सौंफ बीज के पानी का उपयोग लाभकारी होता है। अजवाइन और सौंफ के गुणों के कारण यह गर्भाशय को साफ करने और दूध उत्‍पादन में वृद्धि करने में मदद करता है। इस प्रकार अजवाइन के पानी के साथ कई स्‍वास्‍थय लाभ प्राप्‍त किये जा सकते हैं।

अजवाइन का पानी बनाने का तरीका
दो चम्मच भुने हुए अजवाइन को एक कप पानी में भिगोयें और रात भर के लिए छोड़ दे। अगली सुबह इस पानी को उबाल लें और छान लें। फिर इस पानी को ठंडा कर ले और खाली पेट सुबह सुबह इसका सेवन करें। अजवाइन का सेवन फायदेमंद है और इसका पानी पीने से काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Web Title: Ajwain or carom seed water benefits in Hindi: 10 amazing health benefits of drinking Ajwain or carom seeds water on empathy stomach in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे