म्यूजिक सुनने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 7 बड़े फायदे

By धीरज पाल | Published: March 10, 2018 05:51 PM2018-03-10T17:51:16+5:302018-03-10T17:51:16+5:30

म्यूजिक आर्थराइटिस जैसी बिमारी के पेन को कम करता है।

7 Health benefits of listening music | म्यूजिक सुनने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 7 बड़े फायदे

म्यूजिक सुनने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 7 बड़े फायदे

म्यूजिक सुनना भला किसे पसंद नहीं होता है। वो चाहे ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी हो या इमारत बनाने वाला मजदूर हो, सभी संगीत का आनंद लेते हैं। म्यूजिक न केवल मनोरंजन का एक अच्छा माध्यम है बल्कि म्यूजिक हमारी सेहत पर भी अच्छा प्रभाव डालता है। अक्सर लोग खाली समय में संगीत सुनना पसंद करते हैं, जब आखिरकार उन्हें सभी कार्यों से फुर्सत मिलती है तब वे म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। ताकि दिनभर की थकान से छुटकारा मिल सके। अपने पसंदीदा म्यूजिक को सुनने से दिमाग को शांति मिलती है। कई रिसर्च के मुताबिक म्यूजिक सुनने से बड़ी से बड़ी बिमारियां दूर होती है। केंसास मेडिकल सेंटर, अमेरिका की रिसर्च के अनुसार ये साबित भी हुआ है कि म्यूजिक का ब्रेन पर पॉजिटिव इफैक्ट पड़ता है।

आपके आसपास बहुत ब्लड प्रेशर मरीज होंगे। एक रिसर्च के मुताबिक अगर हाई ब्लड प्रेशर के मरीज रोजाना सुबह और शाम को म्यूजिक सुनें तो इससे उनका ब्लड प्रेशर नार्मल हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि लाउड नहीं बल्कि सॉफ्ट म्यूजिक सुनें, जो कानों को और दिमाग की नसों को आराम देने वाला हो। ब्लड प्रेशर की समस्या के अलावा म्यूजिक सुनने से बॉडी में एंडोर्फिन हार्मोंस रिलीज होते हैं। जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के पहले हफ्ते में महिलाओं के शरीर में आते हैं ऐसे बदलाव

इन समस्याओं से पा सकते हैं निजात 

1. म्यूजिक आर्थराइटिस जैसी बिमारी के पेन को कम करता है। 
2. रिलेक्सिंग म्यूजिक से हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल कर सकते हैं। 
3. म्यूजिक से हार्टबीट और ब्रीदिंग रिलैक्स होगी।  
4.हार्टबीट नॉर्मल रेट से चले तो हार्ट हेल्दी रहता है।
5. मांसपेशियों को राहत पहुंचाने में भी मददगार होता है संगीत।
6.  दिनभर कंप्यूटर के सामने काम करने से पीठ, गर्दन और कंधे की मासपेशियां अकड़ जाती हैं। साथ ही दिमाग भी थक जाता है, ऐसे में प्रेरणादायक संगीत सुनने से राहत मिलती है।
7. संगीत अवसाद और बेचैनी को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें: रिसर्च में अनिद्रा के कारणों पर हुए कई खुलासे, जानिए क्यों होती है नींद नहीं आने की बीमारी

हालांकि हर किसी को एक फॉर्मेट का म्यूजिक सुनना नहीं अच्छा लगता है। कोई रुमानी संगीत सुनना पसंद करता है तो किसी को रॉक पर थिरकना अच्छा लगता है। कोई सूफियाना सुनना पसंद करता है तो कोई रैप। आपको जिस फॉर्मेट का म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं उसे ही सुनें। एएसएच के एक रिसर्च के मुताबिक अगर 30 मिनट रोज अलग-अलग राग के क्लासिक म्यूजिक सुनें तो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद मिलती है।

वर्कआउट के दौरान सुनें म्यूजिक

अगर आप वर्कआउट कर रहे हैं तो साथ में आप म्यूजिक सुन सकते हैं। क्योंकि तनाव हमारे दिल को बुरी तरह प्रभावित करता है। इससे सकारात्मक सोच बढ़ाता है और हमारे अंदर से जोश उत्पन्न होता है जिससे ऊर्जा प्रदान होता है। इतना ही नहीं संगीत  हमारे मैटाबॉलिज्म को तेज भी करता है। 

Web Title: 7 Health benefits of listening music

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे