लाइव न्यूज़ :

World Cancer Day 2023: कैंसर के खतरे को बढ़ाती हैं ये 3 चीजें, तुरंत बदलें अपनी आदत

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 3, 2023 12:05 IST

हो सकता है कि अनुवांशिक कारणों से कैंसर से बचा न जा सके, लेकिन जीवनशैली और खानपान जैसे बाहरी कारकों में बदलाव कर इससे बचा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकई तरह के शोधों में यह बात सामने आई है कि करीब 80 फीसदी मामलों में कैंसर की वजह बाहरी कारक होते हैं।ज्यादातर मामलों में व्यक्ति को कैंसर के बारे में तब पता चलता है जब वह शरीर में काफी बढ़ चुका होता है।कैंसर कई प्रकार के होते हैं, जिनमें गले का कैंसर, पेट का कैंसर, मुंह का कैंसर, हड्डी का कैंसर और अन्य शामिल हैं।

World Cancer Day 2023: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है क्योंकि ज्यादातर मामलों में इलाज के जरिए इससे छुटकारा पाना संभव नहीं होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में कैंसर से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। कैंसर कई प्रकार के होते हैं, जिनमें गले का कैंसर, पेट का कैंसर, मुंह का कैंसर, हड्डी का कैंसर और अन्य शामिल हैं। 

देखा गया है कि ज्यादातर मामलों में व्यक्ति को कैंसर के बारे में तब पता चलता है जब वह शरीर में काफी बढ़ चुका होता है और ऐसे में इलाज भी कारगर साबित नहीं होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन जानकारों की मानें तो हमारी डाइट भी इसका कारण हो सकती है। आजकल लोगों को ऐसे खाद्य पदार्थ खाने की आदत हो गई है, जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा रहे हैं।

हो सकता है कि अनुवांशिक कारणों से कैंसर से बचा न जा सके, लेकिन जीवनशैली और खानपान जैसे बाहरी कारकों में बदलाव कर इससे बचा जा सकता है। कई तरह के शोधों में यह बात सामने आई है कि करीब 80 फीसदी मामलों में कैंसर की वजह बाहरी कारक होते हैं। डीएनए के अनुसार, ऐसे 3 आइटम्स हैं जो हर तरह के कैंसर की वजह माने जा सकते हैं। आईए जानते हैं इनके बारे में:

सॉफ्ट ड्रिंक

वैसे तो सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन काफी समय से किया जा रहा है, लेकिन आजकल यह काफी चलन में है। लोग इसके नुकसान से वाकिफ होने के बावजूद इस तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। कहा जाता है कि अगर इनका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो मोटापा बढ़ता है। मोटापा भी एक तरह की बीमारी है, जो आगे चलकर कैंसर का कारण बनती है।

फास्ट फूड

फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर और अन्य चीजें सेहत के लिए काफी हानिकारक मानी जाती हैं। लोग जानते हैं कि इनसे शरीर को नुकसान होगा, फिर भी वे इनका लगातार सेवन करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन्हें खाने से शरीर में रासायनिक यौगिक बनते हैं। ये रासायनिक यौगिक न केवल शरीर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनते हैं बल्कि लिवर खराब होने और बांझपन जैसी गंभीर समस्याएं भी पैदा करते हैं।

शराब

घातक बीमारियों के होने का एक अहम कारण शराब को माना जाता है। कहा जाता है कि अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे पेट, ब्रेस्ट, लिवर, मुंह और गले के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक शराब का सेवन जितना कम किया जाए उतना ही अच्छा है। लोग शराब के भी आदी हो जाते हैं, जो उनके लिए बहुत खतरनाक है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :कैंसरकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

स्वास्थ्यमहिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर, विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में CAPS कार्यक्रम का शुभारंभ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम