लाइव न्यूज़ :

12 दिनों से गुफा में फंसी है पूरी फुटबॉल टीम और कोच, बाहर निकलने में लग सकते हैं महीनों

By सुमित राय | Updated: July 5, 2018 16:46 IST

थाईलैंड के नेशनल पार्क में स्थित एक गुफा में फंसी पूरी टीम के पास भोजन और चिकित्सा मदद पहुंचाई जा रहा और बचावकर्मी इन्हें निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Open in App

बैंकॉक, 5 जुलाई। थाईलैंड की एक फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ी और उनके कोच 12 दिनों से एक गुफा में फंसे हुए हैं और सभी अभी भी ठीक हैं, लेकिन उनको निकालने में महीनों लग सकता है। थाईलैंड के नेशनल पार्क में स्थित एक गुफा में फंसी पूरी टीम के पास भोजन और चिकित्सा मदद पहुंचाई जा रहा और बचावकर्मी इन्हें निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि ये खिलाड़ी करीब 11 दिन पहले गायब हुए थे, जिन्हें सोमवार रात को ब्रिटिश गोताखोरों ने सभी खिलाड़ियों को ढूंढा था। इन खिलाड़ियों को ढूंढने में थाईलैंड नौसेना के गोताखोरों के अलावा अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों की बचाव टीमें थीं। भारी बारिश के कारण गुफा के मुहाने पर पानी भर गया है और इससे गोताखोरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

बताया जा रहा है कि एक स्कूल की फुटबॉल टीम के 11 से 16 साल के 12 खिलाड़ी और उनके 25 वर्षीय कोच 23 जून से म्यांमार की सीमा से लगे उत्तरी थाइलैंड के चियांग राय प्रांत की थाम लुआंग गुफा में लापता थे। तब से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। सभी खिलाड़ी गुफा के मुहाने से करीब चार किमी अंदर पानी से घिरी एक चट्टान पर बैठे हैं।

गुफा मुहाना काफी संकरा है, इस कारण खिलाड़ियों तक पहुंचने और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास विफल रहे हैं। इसके अलावा बचाव दल पानी को पंप से बाहर निकालने और इस गुफा से बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता खोजने का प्रयास असफल रहा है। थाईलैंड सेना का कहना है कि खिलाड़ियों को निकालने के लिए बाढ़ का पानी कम होने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

थाईलैंड की सशस्त्र सेनाओं द्वारा जारी एक बयान के अनुसार नौसेना के कैप्टन आनंद सुरावान ने कहा कि हम कम से कम चार महीने तक जीवित रहने के लिए अतिरिक्त भोजन भेजने की तैयारी करेंगे और पानी में जीवित रहने के लिए सभी 13 को गोताखोरी का प्रशिक्षण देंगे।' चिआंग राय प्रांत के गवर्नर नारोंगसाक ओसोट्टानाकोर्न ने कहा, 'हमने इसे 'मिशन इम्पॉसिबल' नाम दिया है क्योंकि हर दिन बारिश हो रही है लेकिन हमारे संकल्प और उपकरणों से हम प्रकृति से लड़े।'

टॅग्स :बाढ़फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका