लाइव न्यूज़ :

ISIS ने दी मेसी-रोनाल्डो का सिर कलम और फीफा वर्ल्ड कप पर हमले की धमकी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 17, 2018 14:54 IST

ISIS threatens to Ronaldo, Messi: आतंकी संगठन ISIS ने स्टार फुटबॉलरों मेसी और रोनाल्डो का सिर कलम करने की धमकी दी है

Open in App

नई दिल्ली, 17 मई: आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) ने स्टार फुटबॉल खिलाड़ियों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सिर कलम करने और रूस में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप फाइनल पर हमले की धमकी दी है। इस आतंकी संगठन ने मेसी और रोनाल्डो की फोटोशॉप्ड तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें उन्हें बंधक बनाए हुए और नकाबपोश आतंकियों द्वारा उनके गले पर चाकू रखे दिखाया गया है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इस खूंखार आतंकी संगठन ने बेहद खतरनाक संदेश के साथ ये तस्वीरें जारी की हैं और लिखा है, 'मैदान तुम्हारे खून से फर जाएगा', 'जीत हमारी होगी।'

एक और पोस्टर में रूस के फुटबॉल स्टेडियम के पास एक आतंकी को बंदूक और विस्फोटक के साथ दिखाया गया है और धमकी दी गई है, 'मैं कसम खाता हूं, मुजाहिदीन की आग तुम्हे राख कर देगी, इंतजार करो।'

फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन 14 जून से 15 जुलाई तक रूस के 11 शहरों में किया जाएगा। वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी 15 जुलाई को रूस की राजधानी मास्को स्थित लुझनिकी स्टेडियम करेगा। 

इन तस्वीरों को प्रो ISIS ग्रुप द्वारा टेलिग्राम से जारी किया गया है। इस धमकी का खुलासा ISIS के डिजिटल ऐक्शन की निगरानी करने वाली सिक्सगिल की साइबर खुफिया एजेंसी द्वारा किया गया है।

इस आतंकी संगठन ने इससे पहले इस महीने की शुरुआत में विभिन्न देशों के अपने समर्थकों से हथियार उठाने की अपील की थी। तब जारी एक पोस्ट में वर्ल्ड कप के लोगों को चाकू से काटते हुए दिखाया गया था और उसमें फ्रेंच भाषा में लिखा, 'उन सभी को खत्म कर दो।'

ISIS ने सबसे पहले मेसी क इस साल मार्च में टारगेट किया था और एक पोस्टर जारी करते हुए उसमें उन्हें आतंकियों की जेल में बंद दिखाया था।

टॅग्स :आईएसआईएसक्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसीफीफा विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका