लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: वीडियो रेफरल पर मिली पेनल्टी से स्वीडन ने कोरिया को हराया, आंद्रियास ने दागा गोल

By भाषा | Updated: June 18, 2018 20:28 IST

निजनी नोवगोरोद (रूस), 18 जून: वीडियो रेफरल की सहायता से मिली पेनल्टी पर गोल करके स्वीडन ने सोम...

Open in App

निजनी नोवगोरोद (रूस), 18 जून: वीडियो रेफरल की सहायता से मिली पेनल्टी पर गोल करके स्वीडन ने सोमवार को फीफा विश्व कप में ग्रुप एफ के पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हरा दिया । 

स्वीडन के लिये अनुभवी कप्तान आंद्रियास ग्रैनविस्ट ने एकमात्र गोल किया। विक्टर क्लाएसन को दक्षिण कोरिया के स्थानापन्न खिलाड़ी मिन वू किम ने 62वें मिनट में बाधा पहुंचाई। जोरदार अपील के बावजूद अल सल्वाडोर के रैफरी जोएल एगुइलार ने पेनल्टी नहीं दी लेकिन वीडियो सहायता के बाद उन्होंने पेनल्टी का इशारा किया ।  इससे पहले फ्रांस और पेरू को भी वीडियो रेफरल पर पेनल्टी मिल चुकी है। स्वीडन ने पूरे मैच में आक्रामक फुटबाल खेली लेकिन यह हैरानी की बात है कि उसका गोल पेनल्टी पर हुआ। (और पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप: जर्मनी के खिलाफ गोल पर ऐसे झूमे फैंस, मैक्सिको में आ गया भूकंप!)

 

दक्षिण कोरिया के आक्रमण में कोई दम नजर नहीं आया।  उसे 90वें मिनट में बराबरी का मौका मिला लेकिन हवांग ही चान का हेडर बाहर से निकल गया। इस जीत के बाद स्वीडन अपने ग्रुप में मैक्सिको के साथ शीर्ष पर है जिसने कल मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को हरा दिया। अब स्वीडन का सामना 23 जून को जर्मनी से होगा ।  दक्षिण कोरिया को चौथे मिनट में पहला कार्नर मिला था लेकिन उस पर कामयाबी नहीं मिली। स्वीडन के फॉरवर्ड मारकस बर्ग के शाट को 20वें मिनट में जो हियोन वू ने बचाया। इसके नौ मिनट बाद बर्ग एक बार फिर गोल करने से चूक गए। (फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें)

टॅग्स :फीफा विश्व कपदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका