लाइव न्यूज़ :

कतर में 2022 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के समय में बड़ा बदलाव, इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2018 16:10 IST

फीफा वर्ल्ड कप आमतौर पर साल के बीच में जून और जुलाई के दौरान आयोजित किया जाता रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जुलाई: रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप-2018 अपने आखिरी मुकाम पर है। वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को क्रोएशिया और फ्रांस के बीच होना है। इस बीच फीफा के प्रेसिडेंट गियानी इनफैंटिनो ने पुष्टि कर दी है 2022 में होने वाला अगला वर्ल्ड कप नवंबर-दिसंबर के महीने में होगा। ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब वर्ल्ड कप सर्दियों के दिनों में आयोजित होगा।

फीफा वर्ल्ड कप आमतौर पर साल के बीच में जून और जुलाई के दौरान आयोजित किया जाता रहा है। हालांकि, इस बार बदलाव नजर आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार 2022 का वर्ल्ड कप 21 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच आयोजित किया जा सकता है। यह वर्ल्ड कप कतर में होने वाला है।

यह भी पढ़ें- FIFA: रूस में ठगी से फैंस परेशान, मैच के पास के लिए लुटाए हजारों डॉलर, अब हवाई अड्डे पर सोने को मजबूर

टूर्नामेंट में अगर बदलाव होता है तो सबसे बड़ी मुश्किल दुनिया भर के फुटबॉल क्लबों की होगी, जिन्हें खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए रिलीज करना पड़ेगा। ऐसे में लीग के मैचों के कार्यक्रम में भी बदलाव संभव है। ज्यादातर पश्चिमी देशों में यह समय क्रिसमस की छुट्टियों और त्योहारों का होता है और फुटबॉल लीग को भी बड़ी संख्या में दर्शक मिलते हैं। ऐसे में फीफा के फैसले से व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

फीफा के वाइस-प्रेसिडेंट जिम बोइस ने भी सर्दियों के दिन में वर्ल्ड कप आयोजित करने की वकालत की है। बोइस के अनुसार इससे वर्ल्ड कप का फायदा होगा क्योंकि खिलाड़ी ज्यादा फ्रेश होंगे और फुटबॉल लीगों को चार साल में केवल एक बार तीन हफ्तों के लिए अपना कार्यक्रम थोड़ बहुत बदलना होगा।

माना जा रहा है वर्ल्ड कप के समय में बदलाव आयोजन स्थल को देखकर भी लिया जा रहा है। कतर में जून-जुलाई के दौरान काफी गर्मी होती है और खिलाड़ियों के लिए ऐसे मौसम में खेलना काफी मुश्किल होगा। वहीं, साल के आखिर में नवंबर-दिसंबर में कतर में 20 से 25 डिग्री के आसपास तापमान रहता है जो फुटबॉल के लिए मुफीद है।

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका