लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप 2018: फ्रांस 12 साल बाद कैसे पहुंचा फाइनल में, जानिए इस टीम का पूरा सफर

By विनीत कुमार | Updated: July 15, 2018 16:48 IST

फ्रांस इससे पहले 2006 में वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था। हालांकि, तब उसे इटली से पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी।

Open in App

मॉस्को, 15 जुलाई: फीफा वर्ल्ड कप अपने आखिरी मुकाम पर है। टूर्नामेंट का फाइनल आज (रविवार, 15 जुलाई) मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला जाना है। फ्रांस इससे पहले 2006 में वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था। हालांकि, तब उसे इटली से पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी। पिछले 20 सालों में यह तीसरी बार है जब फ्रांस फाइनल में है। फ्रांस 1998 में भी फाइनल में पहुंचा था और चैम्पियन बन कर उभरा था। 

फ्रांस क्या इस बार भी 1998 का जादू दोहरा पायेगा, ये देखने वाली बात होगी। बहरहाल, हम आपको बताते हैं फ्रांस रूस में जारी वर्ल्ड कप के पूरे सफरनामे के बारे में....

ग्रुप स्टेज में 16 जून को फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को हराया   

फ्रांस ने इस वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। ग्रुप-सी के इस मैच में पहली बार वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) का भी इस्तेमाल हुआ। इस मैच में फ्रांस के लिए एंटोइन ग्रीजमैन और पॉल पोग्बा ने गोल दागे। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र गोल माइल जैडिनाक ने दागा।

ग्रुप स्टेज, 21 जून, फ्रांस ने पेरू को हराया

इस मैच में दुनिया ने किलियान एम्बापे का जादू देखा। उनके गोल की बदौलत फ्रांस ने पेरू को इस मैच में 1-0 से हराया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 19 साल के एम्बापे इसके साथ ही वर्ल्ड कप में फ्रांस के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। लगातार दो जीत की बदौलत फ्रांस का राउंड ऑफ 16 में पहुंचना तय हो चुका था।

यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस की नजरें दूसरे खिताब, क्रोएशिया की इतिहास रचने पर, युवा एम्बापे पर निगाहें

ग्रुप स्टेज, 26 जून, ड्रा रहा फ्रांस और डेनमार्क का मैच

मॉस्को में खेले गए इस मैच में कोई गोल नहीं हो सका और यह मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इसके साथ ही फ्रांस का राउंड ऑफ 16 में लियोनेस मेसी की टीम अर्जेंटीना से भिड़ना तय हो गया।

राउंड ऑफ-16, 30 जून, फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराया

फ्रांस ने इस मैच में अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को 4-3 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में फ्रांस के युवा खिलाड़ी एम्बापे ने दो गोल दागे। एम्बापे ने ये गोल मैच के 64वें और 68वें मिनट में कर फ्रांस की जीत पक्की की।

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2018: बेल्जियम का जीत के साथ सफर खत्म, तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

क्वॉर्टर फाइनल, 6 जुलाई, फ्रांस ने उरुग्वे को हराया

फ्रांस ने उरुग्वे को इस मैच में 2-0 से मात दी। फ्रांस के लिए इस मैच में राफेल वराने और एंटोइन ग्रीजमैन ने गोल दागे। इस जीत के साथ ही फ्रांस वर्ल्ड कप इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा।

सेमीफाइनल, फ्रांस ने बेल्जियम को हराया

सैमुएल यूमटिटी के गोल की बदौलत फ्रांस ने सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गए इस मैच में बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। फ्रांस ने बेल्जियम को सेमीफाइनल में 1-0 से हराया। साथ ही इस मैच में फ्रांस के गोलकीपर ह्यूगो लोरिस का प्रदर्शन भी शानदार रहा जिन्होंने गोल की कई संभावनाओं को खत्म किया। 

यह भी पढ़ें: कतर में 2022 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के समय में बड़ा बदलाव, इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांसलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका