FIFA World Cup 2018: क्रोएशिया के लिए खतरा बन सकती है नाइजीरिया की टीम

By सुमित राय | Published: June 16, 2018 04:47 PM2018-06-16T16:47:24+5:302018-06-16T16:47:24+5:30

FIFA World Cup 2018: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप डी के दूसरे मैच में क्रोएशिया की टीम का सामना नाइजीरिया से होगा।

FIFA World Cup 2018: Croatia Vs Nigeria Match Preview and Prediction | FIFA World Cup 2018: क्रोएशिया के लिए खतरा बन सकती है नाइजीरिया की टीम

FIFA World Cup 2018: क्रोएशिया के लिए खतरा बन सकती है नाइजीरिया की टीम

कालिनिनग्रेड (रूस), 16 जून। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप डी के दूसरे मैच में क्रोएशिया की टीम का सामना नाइजीरिया से होगा। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपनी सकरात्मक शुरुआत चाहेगी। इस में क्रोएशिया की टीम मजबूत नजर आ रही है। फीफा रैंकिंग की बात करें तो नाइजीरिया की टीम 47वें नंबर पर है, जबकि क्रोएशिया की टीम 18वें नंबर कब्जा जमाए हुए है।

क्रोएशिया की टीम बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखती है और इसके खिलाफ जीत सुपर ईग्लस के नाम से मशहूर नाइजीरिया के लिए आसान नहीं होगा। क्रोएशिया की टीम साल 1998 में अपने पहले ही फीफा वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर तीसरे स्थान पर रही थी।

क्या है क्रोएशिया की सबसे बड़ी ताकत

क्रोएशिया की सबसे बड़ी ताकत मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन में मौजूद स्टार खिलाड़ी हैं। टीम के कई खिलाड़ी स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड एवं एफसी बार्सिलोना जैसे विश्व के शीर्ष क्लबों से खेलते हैं और उनका अनुभव क्रोएशिया को नॉकआउट स्तर तक पहुंचा सकता है।

क्रोएशिया के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

लुका मोडरिक और इवान रेकिटिक टीम का केंद्र बिंदू होंगे, जबकि मैटियो कोवासिस से भी क्रोएशिया के प्रशंसकों को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गोल दागने की जिम्मेदारी इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस से खेलने वाले मारियो मैंडजुकी पर होगी, वह अपने देश के लिए 82 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 30 गोल कर चुके हैं। डेजन लोवरेन और वेद्रान कोरलुका टीम में सबसे अनुभवी डिफेंडर हैं और उन्हें मैदान पर अधिक जिम्मेदारी से खेलना होगा।

क्रोएशिया के लिए खतरा बन सकती है नाइजीरिया की टीम

सुपर ईगल्स के नाम से मशहूर नाइजीरिया की टीम बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखती है और क्रोएशिया के लिए खतरा बन सकती है। पिछले सात में से छह बार विश्व कप में हिस्सा ले चुकी नाईजीरिया की टीम 2014 में अंतिम-16 तक पहुंचने में कामयाब रही थी। तीन बार यह टीम अंतिम-16 में पहुंच पाई है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

नाइजीरिया के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

नाइजीरिया टीम की सबसे बड़ी समस्या उसका कमजोर डिफेंस है। एलेक्स इवोबी, केलेची इहेनाचो और नदिदी मैरी की तिगड़ी पर काफी कुछ निर्भर करेगा। कप्तान जोएल ओबी मिकेल टीम के स्टार खिलाड़ी हैं और उनके ऊपर टीम को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है। (फीफा वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

क्रोएशिया

  • कोच: ज़लटको दालिक
  • गोलकीपर्स: डेनिजेल सुबासिक, लोवरे कालिनीक, डोमिनिक लिवाकोविच
  • डिफेंडर्स: वेद्रान कोरलुका, डोमागोज विडा, इवान स्ट्रिनीक, डेजन लोवरेन, सिम वर्सलजो, जोसिप पिवारिक, टिन जेद्वाज, ड्यूज काल्टा-कार
  • मिडफील्डरर्स: लुका मोडरिक, इवान रेकिटिक, मैटियो कोवासिस, मिलान बडेल्ज, मार्सेलो ब्रोजोविक, फिलिप ब्रैडारिक।
  • फॉर्वर्ड्स: मारियो मैंडजुकी, इवान पेरिसिक, निकोल कालनिक, एंज्रेज क्रैमरिक, मार्को जाका, एंटी रेबेक।

नाइजीरिया

  • कोच: गर्नोट रोहर
  • गोलकीपर्स: फ्रैंसिस उजोहो, इकेचुकवू इजेनवा, डेनियल अकपेई।
  • डिफेंडर्स: विलियम ट्रूस्ट-एकॉन्ग, अब्दुल्लाही सेहू, टाइरोने एबुएही, एल्डरसन एचिएजिले, ब्रायन इडोवू, चिडोजिए अवाजेम, लियोन बालोगन, केनेथ ओमेरुओ।
  • मिडफील्डरर्स: माइकेल जॉन ओबी, ओगनेई ओनाजी, विलफ्रेड एनडीडी, ओगहेनेकारो एटेबो, जॉन ओगू, जोएल ओबी।
  • फॉर्वर्ड्स: अहमद मूसा, केलेची इहेनाचो, विक्टर मोसेस, ओडिओन इघालो, एलेक्स इवोबी, सिमओन एवांको।

Web Title: FIFA World Cup 2018: Croatia Vs Nigeria Match Preview and Prediction

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे