लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप 2018: बेल्जियम का जीत के साथ सफर खत्म, तीसरे स्थान के प्लेआफ मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

By भाषा | Updated: July 14, 2018 22:23 IST

इससे पहले बेल्जियम का फीफा विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 में था जब वह चौथे स्थान पर रहा था। 

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, 14 जुलाई: थॉमस मियूनियेर और एडेन हेजार्ड के गोलों की मदद से बेल्जियम ने फीफा विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान के प्लेआफ मुकाबले में 2-0 से हराया। 

निलंबन के कारण फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल नहीं खेल सके मियूनियेर ने चौथे ही मिनट में गोल करके बेल्जियम को बढत दिला दी। इसके बाद हेजार्ड ने आखिरी क्षणों में गोल करके 2-0 से जीत सुनिश्चित की। इससे पहले बेल्जियम का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 में था जब वह चौथे स्थान पर रहा था। बेल्जियम ने एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार इंग्लैंड को हराया है। ग्रुप चरण में उसे हराने वाले बेल्जियम ने 82 साल तक इंतजार किया था।

गेरेथ साउथगेट ने क्रोएशिया से सेमीफाइनल में हारी इंग्लैंड टीम में चार बदलाव किये थे। इंग्लैंड ने विश्व कप में अपनी सबसे युवा टीम उतारी जिसमें खिलाड़ियों की औसत आयु 25 वर्ष 174 दिन थी।

बहरहाल, तीसरे स्थान के लिए हुए इस मुकाबले में बेल्जियम शुरू से ही आक्रामक थी और उसने इंग्लैंड के डिफेंस तथा अटैक को कमजोर कर रखा था। पेरिस सेंट जर्मेन के डिफेंडर थॉमस मियूनियेर ने रोमेलू लुकाकू के बनाये मूव पर चौथे ही मिनट में गोल करके बेल्जियम को बढत दिला दी। थॉमस गोल के सामने ही खड़े थे। उन्होंने बड़ी आसानी से गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को बढ़त दिलाई।  इसके बाद हेजार्ड ने 83वें मिनट में दूसरा गोल करके इंग्लैंड की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिये।

यह भी पढ़ें- कतर में 2022 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के समय में बड़ा बदलाव, इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

टॅग्स :फीफा विश्व कपइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका