पूर्व फुटबॉलर पर लगा छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप, 2017 में ले चुके खेल से संन्यास

By भाषा | Published: June 17, 2020 01:58 PM2020-06-17T13:58:17+5:302020-06-17T13:58:17+5:30

29 वर्षीय पूर्व फुटबॉलर बैकारी जामोन रांबो पर बलात्कार के आरोप लगाये गये हैं...

Ex-NFL player charged with raping UGA student | पूर्व फुटबॉलर पर लगा छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप, 2017 में ले चुके खेल से संन्यास

पूर्व फुटबॉलर पर लगा छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप, 2017 में ले चुके खेल से संन्यास

नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में खेलने वाले एक पूर्व फुटबॉलर को एक छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार 29 वर्षीय बैकारी जामोन रांबो पर बलात्कार के आरोप लगाये गये हैं। उसे एथेंस क्लार्क काउंटी जेल में रखा गया है।

एथेंस क्लार्क काउंटी पुलिस के पास विश्वविद्यालय के करीब आवासीय परिसर में बलात्कार की रिपोर्ट मिली थी। एक 21 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह उस व्यक्ति को जानती है जिसने उसके साथ बलात्कार किया।

इस व्यक्ति की पहचान रांबो के रूप में हुई। रांबो अमेरिका के नेशनल फुटबॉल लीग में वॉशिंगटन रेडस्किन्स, मियामी डॉल्फिन्स ओर बफैलो बिल्स की तरफ से खेल चुका है। उसने 2017 में संन्यास ले लिया था।

Web Title: Ex-NFL player charged with raping UGA student

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Crimeक्राइम