भारत में सिर्फ विराट कोहली के रेस्टोरेंट में मिलती है ये खास चीज, इसे खाने टूट पड़ते हैं लोग

By उस्मान | Published: January 7, 2019 04:33 PM2019-01-07T16:33:52+5:302019-01-07T16:33:52+5:30

Virat Kohli restaurant in New Delhi: foods and dishes you can try in virat restaurant nueva | भारत में सिर्फ विराट कोहली के रेस्टोरेंट में मिलती है ये खास चीज, इसे खाने टूट पड़ते हैं लोग

फोटो- पिक्साबे

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का राजधानी दिल्ली में नुएवा (Nueva) नामक रेस्टोरेंट है। दो साल पहले शुरू हुए इस रेस्टोरेंट ने अपनी खास डिशेज और सर्विस की वजह से बहुत कम समय में लोगों के दिल में जगह बना ली है। यहां विदेशी पर्यटक भी आते हैं। इस रेस्टोरेंट में सॉउथ अमेरिकन सहित कई डिशेज मिल जाएंगी। इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां आपको ऐसी डिशेज मिल जाएंगी जो किसी दूसरे रेस्टोरेंट में नहीं मिलती हैं। 

1) यह देश का पहला तापस रेस्टोरेंट है। 'तापस' एक साउथ अमेरिकी डिश है जिसमें स्पेनिश, फ्रेंच, एशियाई और जापानी फ्लेवर मिक्स होते हैं। इस डिश को मशरूम और चीज से तैयार किया जाता है और धनिया सालसा, केले का चिप्स, कीवी, कच्चा आम, ओलियो पास्ता, फिश और स्पेशल बटर सॉस के साथ सर्व किया जाता है। इसके अलावा आप यहां चाय और चिकन के साथ वनिला सॉस कॉम्बिनेशन का भी मजा ले सकते हैं। यहां आपको लासंगा का भी मजा ले सकते हैं। इस डिश को रेगुलर पास्ता की बजाय तोरी का इस्तेमाल किया जाता है। 

2) नुएवा रेस्टोरेंट में आपको चीफ माइकल स्वामी की फेमस डिश का स्वाद चखने को मिलेगा। आपको बता दें माइकल स्वामी प्रसिद्ध शेफ, फूड स्टाइलिस्ट, लेखक और ट्रेवल फोटोग्राफर के रूप में जाने जाते हैं। माइकल एक ऐसे शेफ हैं जिन्हें भारत के टॉप 50 शेफ्स में गिना जाता है। 

3) किसी भी रेस्टोरेंट को वहां के फूड और एम्बिएन्स से जज किया जाता है। नुएवा का एम्बिएन्स भी बेहद खास है। इस रेस्टोरेंट को दो भागों में विभाजित किया गया है। ग्राउंड फ्लोर को बार या लाउंज के रूप में बनाया गया है जहां आप दोस्तों के साथ इंज्वॉय कर सकते हैं। 

4) इस रोस्टोरेंट में आने की सबसे खास वजह है विराट कोहली। अगर आप क्रिकेट के शौकीन है और विराट कोहली को खासा पसंद करते हैं तो आपको इस रेस्टोरेंट में जरूर आना चाहिए। क्या पता इस रेस्टोरेंट में विराट कोहली से आपकी भी मुलाकात हो जाए। 

कहां है ये रेस्टोरेंट  
विराट कोहली का यह रेस्टोरेंट साउथ दिल्ली के आरके पुरम, सेक्टर 9 में है और इसका समय सुबह 11 से रात 12.30 तक है। इसके मेनू में कुछ और भी बेहतरीन डिशेज शामिल हैं। 

Web Title: Virat Kohli restaurant in New Delhi: foods and dishes you can try in virat restaurant nueva

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे