लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर स्पेशल: डायट में लाएं सिर्फ ये 4 बदलाव, डायबिटीज को मात देने में होंगे सफल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 1, 2019 17:35 IST

अगर आप भी डायबिटीज के रोगी हैं तो आप भी बिना किसी तनाव के फेस्टिव सीजन में खाने का मजा उठा सकते हैं। लेकिन कुछ आसान गाइड से आप अपने डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

Open in App

फेस्टिव सीजन आते ही लोगों के घरों में तरह के तरह के पकवान बनने लगते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर तरह-तरह के फूड फेस्टिवल भी लगते हैं। ऐसे में लोगों की फूड हैबिट में काफी बदलाव आते हैं। इनमें जंक फूड, स्नैक और मिठाईयों की भरमार होती है लेकिन यह सभी फूड डायबिटीज रोगियों के लिए सही नहीं है।

डायबिटीज लोगों को अपने शुगर लेवल पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी डायबिटीज के रोगी हैं तो आप भी बिना किसी तनाव के फेस्टिव सीजन में खाने का मजा उठा सकते हैं। लेकिन कुछ आसान गाइड से आप अपने डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

1) खुद पर रखें कट्रोल

cornflakes

डायबिटिज लोगों को डायट मेंटेन करने में सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब उनके सामने तरह-तरह पकवान रखें हो। ऐसे में किसी गेस्ट के आने पर या किसी के घर जाने पर उनके सामने रखे खाने को देख कर उन्हें खाने का मन करता है। ऐसे में खुद को रोक पाना काफी मुश्किल हो जाता है। शुगर से परेशान रोगियों को कोशिश करनी चाहिए कि वो ऐसा नाश्ता करें जिसमें कार्बोहाइड्रेट शामिल हो जो काफी सारे फाइबर से भरे होते हैं। जैसे कि ओट्स, होलमील ब्रेड, मल्टी ग्रेन और नट्स जैसी चीजों को नाश्तें में शामिल करना चाहिए।

2) अपने डायट को रखें लिमिटेड

chocolate cake and cookies

आपके डेली लाइफ में एक पिनट कुकी का सेवन आपके दिन में अनचाहे कैलोरी को जोड़ सकता है। इसलिए फेस्टिव सीजन के दौरान खाने पीने में लिमिट रखें। अगर आप चॉकलेट केक, कुकी खाने के इतने ही दीवाने है तो केक का एक हिस्सा ही लें इसे पूरा न खाएं। अगर आप अपनी डाइट लिमिट को लेकर कंफ्यूज है तो किसी अच्छे डायटिशियन से सलाह से लें। रोज छोटे और लगातार खाना लेने से आपके ब्लड ग्लूकोज लेबल को बढ़ने से रोका जा सकता है।

3) एक्सरसाइज में दे ज्यादा टाइम

physed-treadmill

फेस्टिव सीजन के दौरान अपने रेगुलर फिजिकल एक्‍सरसाइज पर ज्यादा टाइम दें। एक्सरसाइज सभी के लिए जरूरी होता है। फेस्टिव सीजन के दौरान रोज कम से कम 30 से 60 मिनट पैदल चलना चाहिए। रोज एक्सरसाइज करने से मसल्स को ब्लड ग्लूकोज अबसोर्ब करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह उनके ब्‍लड शूगर के लेवल को कंट्रोल करने और यहां तक की हेल्‍दी बॉडी के लिए वेट को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है।

4) जंक फूड से बचें

जंक, फ्रोजन और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचें। स्नैक और जंक फूड आपको कई तरह की बीमारियों की चपेट में ला सकता है। ये फूड हानिकारक केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव से भरे हुए होते हैं और आपको किसी प्रकार का न्‍यट्रीशन नहीं देते। इससे अलावा आप फ्रेड नीबूं पानी का भी सेवन कर सकते हैं। स्नैक के बजाय कोशिश करें फ्रेश और घर का बना खाना खाएं। इससे आप अपने वजन को कंट्रोल करने के साथ-साथ फिट भी रह सकते हैं।

टॅग्स :डायबिटीजन्यू ईयरहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड