लाइव न्यूज़ :

दमदार बॉडी चाहिए मगर डायट फॉलो नहीं कर पा रहे तो बैग में रखें ये 7 चीजें, मिलेगा बेस्ट रिजल्ट

By गुलनीत कौर | Updated: November 29, 2018 08:00 IST

दलिया जैसा दिखने वाला किनोवा सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसे पकाने में चावल पकाने से भी कम समय लगता है। इसमें उच्च मात्रा में कार्बोहायड्रेट होता है जो बॉडी बनाने वाले लोगों के बहुत काम आता है। 

Open in App

अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं, अपनी बॉडी और फिटनेस की ओर बेहद ध्यान देते हैं और बॉडी बनाना आपका मकसद है तो खाने की कुछ चीजें हमेशा आपके बैग में होनी चाहिए। क्योंकि बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज के साथ सही डायट भी जरूरी है और इस डायट को लेने के लिए आप हमेशा घर पर नहीं रह सकते हैं। 

इसलिए आपको अपने बैग में ही कुछ ऐसी चीजों को लेकर चलना चाहिए जिसमें प्रोटीन, मिबेराल्स, विटामिन की उच्चतम मात्रा हो और यह आपकी डायट को भी पूरा कर सके। तभी आपके द्वारा की गई मेहनत रंग आलेगी। आइए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप आसानी से बैग में कैरी कर सकते हैं और कभी भी खा सकते हैं। 

1. अंडे

अंडा एक ऐसी चीज है जिसमें भरकर पोषण और खनिज पदार्थ होते हैं। वजन बढ़ाने और बॉडी बनाने के लिए यह बेहद काम आता है। और सबसे अच्छी बात है कि आप इसका सेवन एक से अधिक तरीके से कर सकते हैं। उबला अंडा, अंडे का ऑमलेट, अंडे की सब्जी, सन्दे से बने स्नैक्स, जैसा आपका मन हो इसे बनाएं और खाएं।

2. योगर्ट

दही जैसा दिखने वाला योगर्ट सेहत के मामले में दही से भी अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसमें दही की तुलना में कैलोरी कम होता है लेकिन विटामिन-मिनरल्स अधिक होता है। बॉडी बिल्डिंग करने वालों को ग्रीक योगर्ट का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में रहना है फिट और बीमारियों से दूर, तो चाय-कॉफ़ी छोड़कर पियें ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स

3. किनोवा

दलिया जैसा दिखने वाला किनोवा सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसे पकाने में चावल पकाने से भी कम समय लगता है। इसमें उच्च मात्रा में कार्बोहायड्रेट होता है जो बॉडी बनाने वाले लोगों के बहुत काम आता है। 

4. प्रोटीन

अगर आप बॉडी बनाने का विचार बना रहे हैं तो यह यकीनन आपकी लिस्ट में शामिल होगा। लेकिन फिर भी आपने इसे लिस्ट में शामिल नहीं किया है तो जरूर ऐड कर लें। अपने रोजाना के फ्रूट या मिल्क शेक की जगह प्रोटीन शेक लें और कुछ ही दिनों में कमाल देखें। 

5. कॉटेज चीज

कोई साधारण नहीं, बल्कि आपको कम फट वाला कॉटेज चीज लेना है। इसमें खास तरह का कैसिइन प्रोटीन होता है जो बॉडी में एमिनो एसिड को बनाने के काम आता है। इसे खाने से बॉडी को अन्दर से ताकत मिलती है और मांसपेशियां आसानी से डेवेलप होती हैं।

यह भी पढ़ें: बाजार से महंगे दाम पर क्यों खरीदना जब घर पर ही आसानी से बना सकते हैं 'चीज़', जानिए विधि

6. ओट्स

अब आप कहेंगे कि बॉडी बनाने के लिए आपको हाई प्रोटीन और हाई कैलोरी फूड चाहिए ताकि आप एक्सरसाइज से उसे बैलेंस करके मसल्स बना सकें। लेकिन एक बॉडी बिल्डर को भी अपनी सुबह की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करनी चाहिए। ओट्स में प्रोटीन और कैलोरी की भी आवश्यक मात्रा होती है जो आपी बॉडी को सुबह सुबह एनर्जी से भर देती है।

7. म्यूसली

अगर आपके पास सुबह वक्त की कमी है लेकिन आप अपनी डायट खराब नहीं करना चाहते तो बैग में म्यूसली लेकर चलें। जहां भी दूध का इंतजाम हो सके उसे इसमें ऐड करके इसका सुबह सेवन करें। यह आपको बॉडी को एनर्जी के साथ प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन, कार्बोहायड्रेट करता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड