इस संक्रांति बनाएं न्यूट्रीशन से भरपूर तिल के लड्डू, वो भी इस आसान रेसिपी से

By मेघना वर्मा | Published: January 12, 2018 01:53 PM2018-01-12T13:53:36+5:302018-01-12T14:26:52+5:30

तिल के लड्डू में 20 ग्राम प्रोटीन होता है। यहां जाने इसे घर पर बनाने की ईजी रेसिपी।

How to make til laddu in Makar Sankranti festival | इस संक्रांति बनाएं न्यूट्रीशन से भरपूर तिल के लड्डू, वो भी इस आसान रेसिपी से

इस संक्रांति बनाएं न्यूट्रीशन से भरपूर तिल के लड्डू, वो भी इस आसान रेसिपी से

मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़े के अलवा सबसे ज्यादा चीज जो खाई जाती है वो है गुड़ और तिल के लड्डू। बाजार में मिलने वाले तिल के लड्डू भले ही देखने में अच्छे लगें लेकिन इनमें घर जैसा ना तो स्वाद होता है और ना ही ये हेल्दी होते हैं। इसलिए आज हम आपको घर पर ही तिल के लड्डू बनाने का आसन तरीका बता रहे हैं। तो इस संक्रांति इन आसान तरीकों से आप भी बनाइए हेल्दी और न्यूट्रीशन से भरपूर तिल और गुड़ के लड्डू। 

तिल के लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामग्री

कसा हुआ/घिसा हुआ नारियल- 1।5 कप    
गुड़ - 3/4 कप
इलाइची पाउडर - 1/4 कप
देशी घी - जरूरत के अनुसार
पानी - 1/4 कप
पिसे हुए तिल - 2 टेबलस्पून

तिल के लड्डू बनाने की विधि

गुड़ में पानी डालकर उसे पिघलाएं। नॉन-स्टिक पैन में घी डालें। इसमें नारियल डालकर भूनें। अब पैन में गुड़ और तिल डालें और इन्हें पकने के साथ हिलाते रहें।

अब इसमें इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। हथेली में हल्का सा घी लगाकर लड्डू बनाएं और इन्हें कटे हुए नारियल से कोट करके सर्व करें। 

न्यूट्रिशनल वैल्यू

प्रोटीन    :   20 ग्राम
फैट       :   25 ग्राम
कैलोरी   :   850  किलोकैल

तिल के लड्डू के साथ इस बार हम आपको तिल से ही बनने वाले कुछ खास व्यंजन भी बनाना सिखाएंगे। इस मकर संक्रांति घर पर इन्हें बनाकर अपने घर वालों और आने वाले मेहमानों को खुश कर सकते हैं।   

तिल के फलाफल

तिल के बने लड्डू के साथ आप इस संक्रांति तिल के बने फलाफल भी घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये बेहद स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होते हैं। जानें ईजी रेसिपी-  

तिल के फलाफल बनाने के लिए जरुरी सामग्री

उबले और मैश किए हुए काबुली चना - 200 ग्राम
लहसुन पेस्ट - 2 टबेलस्पून
जिंजर पेस्ट - 1 टेबलस्पून
जीरा पाउडर - 1 टेबलस्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
चुटकी भर गर्म मसाला
बारीक कटा हुआ स्प्रिंग अनियन - 1 कप
बारीक कटा हरा धनिया- 4 टेबलस्पून
आटा - 2 टेबलस्पून
बेकिंग पाउडर - 1 टेबलस्पून
तिल - 4 टेबलस्पून
तलने के लिए सनफ्लावर तेल 

फलाफल बनाने की विधि

एक बड़े कटोरे में सारी सामग्री मिलाकर तैयार मिक्सचर से टिक्की बना लें।
एक बड़ी प्लेट में तिल फैलाकर रखें। अब टिक्की को उसमें टिक्की को रखकर तिल से कोट करें। 
कढ़ाई में तेल गर्म करें और दो या तीन टिक्की को तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। 
तैयार फलाफल को म्योनीज या हंग कर्ड के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

न्यूट्रिशनल वैल्यू

प्रोटीन    :  52 ग्राम
फैट       :  10 ग्राम
कैलोरी   :  1050 किलोकैल

Web Title: How to make til laddu in Makar Sankranti festival

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे